देश

Twisha Sharma Post Mortem: दोबारा होगा ट्विशा शर्मा का पोस्टमार्टम, हाईकोर्ट का आदेश

Twisha Sharma Post Mortem: ट्विशा शर्मा की लाश का दोबारा से पोस्टमार्टम कराने की मांग को हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। इससे पहले निचली अदालत में यह मांग खारिज हो गई थी।

Image

ट्विशा शर्मा का होगा दोबारा से पोस्टमार्टम (फोटो- X)

Twisha Sharma Post Mortem: मध्य प्रदेश के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब शव का दोबारा से पोस्टमार्टम होगा। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल भोपाल एम्स में ट्विशा शर्मा की लाश रखी है। उनका एक बार पोस्टमार्टम हो चुका है, परिवार ने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की थी। दो दिन पहले भोपाल की एक अदालत ने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग वाली त्विषा के परिजनों की याचिका को खारिज कर दिया था।

ट्विशा के भाई ने क्या कहा?

ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने कहा, "हमें सूचना मिली है कि दूसरे पोस्टमार्टम के लिए हमारा अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है। दिल्ली एम्स से एक टीम भोपाल एम्स आने वाली है... अगर उनके (ट्विशा के पति समर्थ सिंह) पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, तो उन्हें पहले ही आत्मसमर्पण कर देना चाहिए था। उन्हें पता है कि पूरा देश हमारे साथ है; वह समर्थकों के दबाव में आ गए हैं... उन्हें एहसास हो गया है कि छिपने का कोई फायदा नहीं है..."

पति समर्थ सिंह है फरार

दूसरी ओर ट्विशा के फरार पति समर्थ सिंह ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत की अपनी याचिका वापस ले ली । समर्थ के वकील जयदीप कौरव ने ’पीटीआई-भाषा’ को बताया कि समर्थ ने न्यायमूर्ति अवनींद्र सिंह की एकल पीठ से अपनी याचिका वापस ले ली है। इसके साथ ही समर्थ के पास अब आत्मसमर्पण करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। समर्थ के भाई सिद्धार्थ सिंह ने पिछले सप्ताह एक अधीनस्थ अदालत से अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो जाने के बाद एकल पीठ के समक्ष एक विविध आपराधिक मामला (एमसीआरसी) दायर किया था। समर्थ की मां पूर्व न्यायाधीश और भोपाल उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष गिरिबाला सिंह को पिछले सप्ताह वहां की एक अदालत ने अग्रिम जमानत दी थी। मामले में दर्ज प्राथमिकी में उनका नाम भी है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article