देश

संविदा कर्मचारियों के हित में सीएम शिवराज सिंह की बड़ी घोषणाएं, मिलेंगे पेंशन और अवकाश जैसे अन्य लाभ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2023, 06:19 PM IST

मध्यप्रदेश के संविदा कर्मचारियों के हित में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ अहम और बड़ी घोषणाएं की हैं, कहा जा रहा है कि प्रतिवर्ष अनुंबध की प्रक्रिया समाप्त होगी वहीं नियमित कर्मचारियों की तरह पेंशन और अवकाश जैसे अन्य लाभ मिलेंगे।

Image

संविदा कर्मचारियों के हित में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ अहम और बड़ी घोषणाएं कीं

भोपाल के मोतीलाल नेहरूर स्टेडियम में आयोजित संविदा कर्मचारियों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh) ने बड़ी घोषणाएं की हैं। प्रदेश के विभिन्न विभागों के संविदा कर्मचारियों की उपस्थिति में उनके हित में निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैं आपकी जिंदगी से अनिश्चितता समाप्त कर रहा हूं। मैं संविदा कर्मचारियों की प्रतिवर्ष अनुंबध की प्रक्रिया को समाप्‍त करने का फैसला कर रहा हूं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की तरह ही नेशनल पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा, संविदा कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ भी दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने घोषणा करते हुए कहा कि संविदा कर्मचारियों को 90 प्रतिशत के स्थान पर अब 100 प्रतिशत वेतन दिया जाएगा एवं रिटायरमेंट के समय ग्रेच्युटी की सुविधा का लाभ भी संविदा कर्मचारियों को मिलेगा। आगे घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संविदा कर्मचारियों के परिवार को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ भी दिया जाएगा और नियमित पदों पर भर्ती में संविदा कर्मचारियों को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान अवकाश की पूरी सुविधा मिलेगी। विशेषकर मातृत्व अवकाश में संविदा कर्मचारी बेटियों का नियमित कर्मचारी की तरह मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि आंदोलन के समय जिन संविदा कर्मचारियों के वेतन की राशि काटी गई थी वह राशि वापस की जाएगी साथ उस समय संविदा कर्मचारियों पर दर्ज मामले भई समाप्त होंगे।

इस अवसर पर संविदा कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तुम्हारे चेहरे की मुस्कुराहट ने मेरी जिंदगी सार्थक कर दी। आज मैं और मेरे मंत्री आपका स्वागत करने आए हैं। आपके इस प्यार पर मेरी जिंदगी न्यौछावर है।

संविदा कर्मचारियों ने अद्भुत काम किया है

मुख्यमंत्री चौहान ने संविदा कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी विभागों के सभी संविदा कर्मचारियों ने अदभुत काम किया है। संविदा कर्मचारियों ने कई बार नियमित कर्मचारियों के साथ कदम से कदम मिलाकर काम किया है जरुरत पड़ने पर उनसे ज्यादा भी काम किया है। मैं कोविड काल में मुख्यमंत्री बना था और उस समय संविदा कर्मचारियों ने जनता की जिंदगी बचाने के लिए जी जान लगाकर काम किया है। प्रदेश आपके इस काम को भुला नहीं पाएगा। संविदा कर्मचारियों की कार्य शैली में सेवाभाव भी है और कर्तव्यबोध है।

मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश आज तेजी से आगे बढ़ रहा है, हमारी ग्रोथ रेट इस साल है 16 प्रतिशत से ज्यादा पिछले साल 19 प्रतिशत थी। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय बढ़ रही है, बजट बढ़ रहा है। आज मध्यप्रदेश सभी के सहयोग से हिन्दुस्तान में सम्मान जनक स्थान बनाने में कामयाब हुआ है। मध्यप्रदेश के भवन के नींव के पत्थर संविदा कर्मचारी हैं। मंदिर का कलश दिखाई देता है लेकिन कलश जिन दिवारों पर टिका है उसे नींव के पत्थर टिका कर रखते हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की बड़ी घोषणाएं-

• हजारों संविदा कर्मचारियों से बोले मुख्यमंत्री श्री चौहान ; तुम्हारे चेहरे की मुस्कुराहट ने मेरी जिंदगी सार्थक कर दी। आज मैं और मेरे मंत्री आपका स्वागत करने आए हैं।

•मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की बड़ी घोषणा - संविदा कर्मचारियों की प्रतिवर्ष की अनुबंध प्रक्रिया होगी समाप्त।

•सभी संविदा कर्मचारियों को मिलेगा नेशनल पेंशन स्कीम का लाभ।

•संविदा कर्मचारियों का वेतन 90 प्रतिशत की जगह 100 प्रतिशत वेतन दिया जाएगा।

•संविदा कर्मचारियों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ

•संविदा कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ मिलेगा।

•रिटायरमेंट के समय ग्रेजुएटी का लाभ मिलेगा।

•नियमित पदों पर भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण संविदा कर्मचारियों को मिलेगा।

•नियमित कर्मचारियों के समान अवकाश, विशेषकर मातृत्व अवकाश में संविदा कर्मचारी बेटियों का नियमित कर्मचारी की तरह अवकाश की सुविधा।

•सभी अवकाशों को नियमित कर्मचारियों की तरह किया जाएगा।

•आंदोलन के समय कटी हुई वेतन की राशि वापस होगी और दर्ज सभी केस समाप्त होंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती