LIVE

Chinchwad, Kasba Peth By-Election Result 2023 : चिंचवड़ से भाजपा आगे, कसबा पेठ में बड़ी जीत की ओर MVA

Times Now Navbharat DigitalUpdated Mar 2, 2023, 13:06 IST
Follow on Google News
Chinchwad, Kasba Peth By-Election Result 2023 :   चिंचवड़ से भाजपा आगे, कसबा पेठ में बड़ी जीत की ओर MVA

Chinchwad, Kasba Peth By-Election Result 2023 : चिंचवड़ से भाजपा आगे, कसबा पेठ में बड़ी जीत की ओर MVA

Pune Pimpri Chinchwad, Kasba Peth By-Election Result 2023 : महाराष्ट्र में रविवार को चिंचवड़ और कसबा विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए। दोनों सीटों पर क्रमश: 50.47 प्रतिशत और 50.06 फीसदी वोटिंग हुई। समझा जा रहा है कि इन सीटों के नतीजे हन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) और अन्य नगर निकायों सहित राज्य में आगामी चुनावों के लिए माहौल बनाएंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक मुक्ता तिलक और लक्ष्मण जगताप की मृत्यु के कारण कसबा और चिंचवड़ सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी। पुणे शहर की कसबा विधानसभा सीट पर भाजपा के हेमंत रासने और कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर के बीच मुकाबला है। धंगेकर को कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के महा विकास आघाड़ी गठबंधन का समर्थन प्राप्त है।

MAR 02, 2023 13:06 IST

कसबा पेठ में भाजपा को झटका

महाराष्ट्र के कसबा पेठ में कांग्रेस उम्मीदवार भाजपा उम्मीदवार से करीब 4500 वोट से आगे चल रहे हैं। अगर भाजपा चुनाव हारती है तो उसके लिए बड़ा झटका होगा। साल 1995 से यह सीट भाजपा के पास है।
MAR 02, 2023 09:39 IST

कसबा पेठ में भाजपा और कांग्रेस कड़ी टक्कर

दूसरे राउंड की गिनती में भाजपा उम्मीदवार ने कांग्रेस उम्मीदवार की बढ़त को कम कर दिया है। और वह करीब 1667 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
MAR 02, 2023 09:17 IST

कसबा पेठ में गठबंंधन को बढ़त

ताजा रूझानों में कसबा पेठ सीट पर महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार और कांग्रेस नेता रवींद्र दाघेकर, भाजपा उम्मीदवार हेमंत रसाने से 2981 वोटों से आगे चल रहे हैं।
MAR 02, 2023 09:00 IST

भाजपा को 449 वोटों की बढ़त

भाजपा उम्मीदवार जगताप चिंचवड़ सीट से एनसीपी उम्मीदवार से 449 वोटों से आगे चल रहे हैं।
MAR 02, 2023 08:50 IST

भाजपा को रुझानों में बढ़त

महाराष्ट्र के चिंचवड़ सीट से जो पहले रुझान आए हैं, उसमें भाजपा आगे चल रही है।
MAR 02, 2023 08:02 IST

8 बजे से मतगणना शुरू

कसबा और चिंचवड़ सीट में मतगणना शुरू हो गई है। इन चुनावों में भाजपा नेता और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का टेस्ट है।
MAR 02, 2023 07:40 IST

चिंचवड़ में भाजपा के लिए राह आसान नहीं

बीजेपी के हेमंत रासने के लिए महाविकास आघाड़ी के संयुक्त उम्मीदवार कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर को हराने की बड़ी चुनौती
MAR 02, 2023 07:20 IST

अब से कुछ देर बाद काउंटिंग

कसबा और चिंचवड़ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतों की गिनती अब से कुछ देर बाद होगी।
MAR 01, 2023 21:50 IST

बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज

महाराष्ट्र के पुणे जिले में कस्बा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार हेमंत रासने के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कस्बा और चिंचवाड़ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव क्रमश: भाजपा विधायक मुक्ता तिलक और लक्ष्मण जगताप के निधन के कारण जरूरी हो गया। इन सीटों पर उपचुनाव रविवार को हुए। रासने ने पुणे शहर के कसबा नूतन मराठी विद्यालय में अपना वोट डाला। वे मतदान केंद्र पर अपने गले में पार्टी के चुनाव चिह्न वाली एक पटका डाले हुए दिखे थे।
MAR 01, 2023 21:49 IST

रासने पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की नेता रुपाली ठोंबरे ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में रासने के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विश्रामबाग थाने से एक अधिकारी ने कहा कि उपचुनाव के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी ने भी रासने के खिलाफ शिकायत दर्ज की है जिसके आधार पर उनके खिलाफ एक मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। कसबा सीट पर रासने का मुकाबला कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर से है जिन्हें कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के महा विकास आघाड़ी गठबंधन का समर्थन प्राप्त है।
MAR 01, 2023 21:49 IST

चिंचवड़ में BJP-एनसीपी के बीच मुकाबला

पुणे शहर के नजदीक स्थित औद्योगिक शहर चिंचवड़ में मुकाबला भाजपा के अश्विनी जगताप और राकांपा के नाना काते के बीच है। दोनों सीट पर प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों ने जीत का भरोसा जताया है।
MAR 01, 2023 21:49 IST

फूल देकर वोटरों का स्वागत

रविवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के साथ ही चिंचवड़ में जिला चुनाव अधिकारियों ने रंगोली बनाकर और गुलाब का फूल देकर शुरुआती मतदाताओं का स्वागत किया। कसबा विधानसभा क्षेत्र में भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कतार में खड़े नजर आए। अधिकारियों ने कहा कि मतदान के मद्देनजर दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
MAR 01, 2023 21:49 IST

भाजपा से छिन सकती है कसबा सीट

कसबा सीट पर एग्जिट पोल के अनुमान अगर सही साबित हुए तो भाजपा को इस सीट पर झटका लग सकता है। बताया जाता है कि दिवंगत मुक्ता तिलक के परिवार को टिकट नहीं दिए जाने पर ब्राह्मण समुदाय भाजपा से नाराज है। इस सीट पर करीब 30 फीसदी ब्राह्मण समुदाय का वोट है।