देश

Lalu Yadav : सिंगापुर में लालू यादव की सर्जरी, किडनी ट्रांसप्लांट से पहले रोहिणी आचार्य ने किया खास ट्वीट

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Dec 5, 2022, 11:28 AM IST

Lalu Yadav kidney transplant : राजद प्रमुख पिछले कुछ सालों से बीमार चल रहे हैं। उन्हें रक्तचाप एवं मधुमेह सहित कई अन्य बीमारियों से ग्रसित बताया जाता है। लालू यादव की किडनी में भी समस्या है। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उनकी किडनी ट्रांसप्लांट करने की सलाह दी थी।

Image

सिंगापर में बेटी रोहिणी आचार्य के साथ लालू यादव।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बीते कई सालों से बीमार चल रहे हैं राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव
  • चारा घोटाले में जेल की सजा काट रहे लालू यादव खराब स्वास्थ्य के चलते जमानत पर हैं
  • डॉक्टरों ने लालू यादव की किडनी ट्रांसप्लांट करने की सलाह दी है, सिंगापुर में हो रहा इलाज

Lalu Yadav Health : सिंगापुर में आज डॉक्टर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की किडनी ट्रांसप्लांट की जटिल प्रक्रिया को पूरा कर रहे हैं। लालू यादव को किडनी उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने डोनेट की है। रोहिणी की किडनी लालू यादव से मैच हुआ है। राजद सुप्रीमो से पहले रोहिणी का ऑपरेशन होना है। इस किडनी ट्रांसप्लांट के बारे में जानकारी देते हुए रोहिणी ने ट्वीट किया है। उन्होंने सर्जरी से पहले अपने पिता के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कहा है कि वह 'रॉक एंड रॉल' करने के लिए तैयार हैं। लालू की बेटी ने अपने प्रशंसकों से शुभकमानाएं देने के लिए कहा है।

लालू यादव की दूसरी सबसे बड़ी बेटी हैं रोहिणी

बता दें कि राजद प्रमुख पिछले कुछ सालों से बीमार चल रहे हैं। उन्हें रक्तचाप एवं मधुमेह सहित कई अन्य बीमारियों से ग्रसित बताया जाता है। लालू यादव की किडनी में भी समस्या है। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उनकी किडनी ट्रांसप्लांट करने की सलाह दी थी। मीडिया से बातचीत में रोहिणी ने कहा है कि वह अपने पिता को अपनी एक किडनी डोनेट कर रही हैं। रोहिणी लालू यादव की दूसरी सबसे बड़ी बेटी हैं। लालू यादव एवं राबड़ी देवी की नौ संतानें हैं। रोहिणी ट्विटर पर काफी सक्रिय रहती हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा था कि 'मेरे माता और पिता मेरे लिए भगवान हैं। उनके लिए मैं कुछ भी कर सकती हूं।'

कुछ सालों से बीमार चल रहे लालू

किडनी ट्रांसप्लांट के बारे में उन्होंने कहा कि 'यह मांस का एक टुकड़ा भर है जिसे वह अपने पिता को देने चाहती हैं।' चारा घोटाले में जेल की सजा काट रहे लालू यादव अपने स्वास्थ्य के कारण जमानत पर हैं। बीते वर्षों में रांची एम्स से लेकर दिल्ली एम्स तक उनका इलाज होता रहा है। गत जुलाई में लालू यादव पटना में राबड़ी देवी के आवास पर सीढ़ी से उतरने के दौरान गिर गए। इस हादसे में लालू के कंधे और कमर में गहरी चोट आई। बताया गया कि संतुलन बिगड़ने की वजह से नीचे गिरे। आनन-फानन में इलाज के लिए उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रशंसकों ने जल्द ठीक होने की दुआएं कीं

अपने नेता की किडनी ट्रांसप्लांट की खबर पाकर राजद के प्रशंसक सोशल मीडिया पर दोनों के लिए दुआएं कर रहे हैं। पटना में राजद दफ्तर समेत कई प्रमुख नेताओं ने लालू और रोहिणी के सफल ऑपरेशन के साथ दोनों की जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना की। रिपोर्टों के अनुसार लालू यादव की किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया सोमवार शाम तक पूरी हो जाने की उम्मीद है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article