देश

भूरी आंखों वाली वायरल गर्ल मोनालिसा ने केरल के मंदिर में ब्वॉयफ्रैंड से की शादी; मच गया बवाल; थाने भी पहुंची

प्रयागराज महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा भोंसले ने अपने पिता के खिलाफ जाकर केरल में अपने ब्वायफ्रैंड से शादी कर ली है। इससे पहले वे तिरुवनंतपुरम में पुलिस के पास पहुंची थी और सुरक्षा की मांग की थी। उनका आरोप है कि पिता जबरन इंदौर ले जाना चाहते हैं।

Image

वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी।

कुंभ मेले के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई इंदौर की मोनी भोसले उर्फ मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में है। हीरोइन बन चुकीं मोनालिसा अपने प्रेमी फरमान खान के साथ थंपापुर पुलिस स्टेशन पहुंचीं,जहां उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई और फिर मंदिर में जाकर शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों के बीच डेढ़ साल पहले फेसबुक पर बातचीत शुरू हुआ था।

वहीं, मोनालिसा का आरोप है कि उनके पिता उन्हें उनकी इच्छा के खिलाफ इंदौर वापस ले जाना चाहते हैं,जबकि वह अपने बॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती हैं।

केरल में हैं मोनालिसा

एचटी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा इस समय केरल में एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मौजूद हैं। इसी दौरान वह अपने बॉयफ्रेंड और फिल्म की टीम के कुछ सदस्यों के साथ तिरुवनंतपुरम के थम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पिता जबरन उन्हें अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मोनालिसा ने साफ कहा कि वह अपने पिता के साथ नहीं जाएंगी। पुलिस ने बताया कि चूंकि वह बालिग हैं, इसलिए उन्हें अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेने का अधिकार है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के बाद मोनालिसा अपने बॉयफ्रेंड और फिल्म क्रू के सदस्यों के साथ वहां से चली गईं।

कुंभ से बॉलीवुड तक का सफर

बता दें कि मोनालिसा भोंसले पहली बार तब सुर्खियों में आई थीं जब पिछले साल प्रयागराज महाकुंभ के दौरान एक कंटेंट क्रिएटर ने उनका वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। उनकी सादगी और दिलकश आंखों की वजह से वह सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हुई थीं। इसके बाद कुंभ मेले में हजारों लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंचने लगे थे।

सोशल मीडिया पर मिली लोकप्रियता ने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी। इसी दौरान फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा उनसे मिले और अपनी आने वाली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में उन्हें रोल देने की पेशकश की। यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली बताई जा रही है।

इंदौर की रहने वाली हैं मोनालिसा

मोनालिसा मूल रूप से इंदौर की रहने वाली हैं और महाकुंभ में फूल-मालाएं बेचने के लिए प्रयागराज आई थीं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें फिल्म में काम करने का मौका मिल गया।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article