देश

PM मोदी को घेरने चला था बिलावल भुट्टो, कुमार विश्वास ने नाना और मां की सबक दिला दी याद

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 7, 2023, 11:56 AM IST

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी की है, जिसे लेकर भारत की ओर से तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है। दरअसल भारत ने यूएन में पाकिस्तान को आतंकवाद के मामले पर ऐसा एक्सपोज किया है कि पाकिस्तान अब बौखलाया हुआ घूम रहा है और अनर्गल बातें कर रहा है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के पीएम मोदी पर दिए गए बयान को लेकर कुमार विश्वास ने बड़ा हमला है। कुमार विश्वास ने भुट्टो के नाना और मां के सबक को याद दिलाते हुए तंज कसा है।

क्या कहा कुमार विश्वास ने

कुमार विश्वास पीएम मोदी पर भुट्टो की अपमानजनक टिप्पणी से खासे नाराज दिखे और उन्होंने उनकी मां बेनजीर भुट्टो और जुल्फिकार अली भुट्टो की याद दिला दी है। कुमार विश्वास ने कहा- 'नाना और मां के सबक से चैन नहीं पड़ा चम्पक ? क्यूं ख़ामख़ा भरी जवानी में घरवालों से मिलने जाना चाह रहा है बच्चे?'

एक और ट्वीट

एक अन्य ट्वीट में कुमार विश्वास ने बिलावल भुट्टो को हड़काते हुए कहा- 'यह किस बकवास का प्रचार कर रहा है? उनके नाना और मां को संगठित और अनधिकृत रूप से स्वामित्व वाले आतंकवाद द्वारा मार दिया गया था। और अब वह उसी का प्रचार भी कर रहा है। उसकी हिम्मत कैसे हुई भारत के प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने की? उसने या उसकी सरकार ने ओसामा को मारा? उस चूहे को यूएसए ने मारा था।'

क्या हुआ था बिलावल के नाना और मां के साथ

बिलावल भुट्टो का पाकिस्तान के एक बड़े राजनीतिक घराने से संबंध है। उसके नाना जुल्फिकार अली भुट्टो और मां बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। इनके नाना जुल्फिकार को तानाशाह शासक जिया उल हक के इशारे पर फांसी पर लटका दिया गया था और मां को आतंकवादियों ने बम से उड़ा दिया था।

अभी किस बात पर मचा है हंगामा

दरअसल यूएन में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मामले पर जमकर लताड़ा था और पूरी दुनिया के सामने उसके आतंकियों के साथ संबंधों को उजागर कर दिया था। इसी को लेकर पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इसी क्रम में पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर दी है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article