देश

Kolkata Case: सीबीआई का बड़ा एक्शन, सबूत मिटाने के आरोप में संदीप घोष और SHO अभिजीत मंडल गिरफ्तार

Sandip Ghosh Arrest: कोलकाता रेप और मर्डर केस में बड़ा अपडेट आया है आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और एक एसएचओ को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है।

Image

कोलकाता रेप-मर्डर केस में संदीप घोष गिरफ्तार

KEY HIGHLIGHTS
  1. आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है
  2. SHO अभिजीत मंडल को भी सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है
  3. सीबीआई ने FIR दर्ज करने में देरी और सबूत गायब करने के आरोप में संदीप घोष को गिरफ्तार किया है

Sandip Ghosh Arrest: कोलकाता रेप-मर्डर केस में संदीप घोष और और एक एसएचओ को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है, पूर्व प्रिंसिपल पर पहले से करप्शन के आरोप लगे थे वहीं इस मामले में ताजा अपडेट ये आया है गौर हो कि संदीप घोष को वित्तीय धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

कोलकाता रेप और मर्डर मामले में सीबीआई ने FIR दर्ज करने में देरी और सबूत गायब करने के आरोप में संदीप घोष को गिरफ्तार किया है,

संदीप के साथ ही घोष के साथ ही सीबीआई ने एक पुलिस ऑफिसर अभिजीत मंडल को भी गिरफ्तार किया है अभिजीत मंडल ताला पुलिस स्टेशन में स्टेशन हाउस ऑफिसर ( SHO) के पद पर तैनात हैं।

दूसरी बार भी डॉक्टर्स और सीएम ममता के बीच बातचीत रही बेनतीजा

कोलकाता रेप केस मामले में न्याय की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टर्स पिछले 34 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं, संडे की शाम को ममता से मिलने पहुंचे जूनियर डॉक्टर्स पर लाइव स्ट्रीमिंग की शर्त पर बातचीत अटकी रही, बताते हैं कि डॉक्टर बातचीत की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग कर रहे थे इसे लेकर बातचीत में गतिरोध बना रहा, वहीं काफी देर तक गतिरोध बना रहने के बाद डॉक्टर वापस लौट गए और दूसरी बार भी बातचीत बेनतीजा रही।

'सीएम जूनियर डॉक्टरों की 5 सूत्रीय मांगों को स्वीकार करें'

वहीं कोलकाता कांड की पीड़िता की मां ने कहा कि हम चाहते हैं कि सीएम जूनियर डॉक्टरों की 5 सूत्रीय मांगों को स्वीकार करें और समाधान निकालें, वहीं शनिवार को दिन में जूनियर डॉक्टर्स से मुलाकात के दौरान ममता ने कहा था कि मैं आपके विरोध को सलाम करती हूं, मैं एक छात्र नेता थी, कल रात (शुक्रवार) बहुत भारी बारिश हुई, आप सो नहीं पाए, न ही मैं. यह 33 दिनों से जारी है। जब आप सोते हैं तो हम जागते हैं, मेरी पोस्ट नहीं, आप लोगों की पोस्ट बड़ी है, मैं शुक्रवार रात सो नहीं पाई क्योंकि आप सभी ने इस भारी बारिश में विरोध प्रदर्शन किया, आपने बहुत तकलीफ़ उठाई है. अगर आप प्रदर्शन खत्म करना चाहते हैं, तो मैं अपने अधिकारियों से बात करूंगी और आपकी मांगों का अध्ययन करूंगी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article