देश

जिन लोगों ने कश्मीरी पंडितों को घर छोड़ने पर किया मजबूर, उन पर बरपेगा अल्लाह का कहर- बोले आरिफ मोहम्मद खान

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 3, 2023, 09:53 PM IST

Arif Mohammad Khan: आरिफ मोहम्मद खान हमेशा अपनी बेबाकी के कारण चर्चाओं में रहते हैं। कई बार कट्टपंथियों के निशाने पर भी रहे हैं। इस बार उन्होंने कश्मीरी पंडितों को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। आरिफ मोहम्मद खान के इस बयान से कट्टरपंथियों के जरूर मिर्ची लगेगी। इस दौरान उन्होंने वंदेमातरम को लेकर भी बयान दिया है।

Arif Mohammad Khan: अपने विचारों के लेकर हमेशा मुखर रहने वाले केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने फिर ऐसी बात कही है जिसे लेकर इस्लामिक कट्टरपंथियों को मिर्च लग सकती है। राज्यपाल केरल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि अल्लाह इंसाफ करने वालों को पसन्द करता है। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों को उनका घर छोड़ने पर मजबूर किया गया, अल्लाह का अजाब उन पर काबिज होगा।

कट्टरपंथियों के घेरा

आरिफ मोहम्मद खान के मुताबिक अल्लाह केवल एक जगह हथियार उठाने की इजाजत देता है, जब किसी पर जुल्म हो रहा हो। कश्मीरी पंडितों पर बोलते हुए उन्होंने खुले मंच से कश्मीरी पंडितों का दर्द बयान करते हुए कहा कि जिन लोगों ने कश्मीरी पंडितों को घर छोड़ने पर मजबूर किया तो क्या उन पर अल्लाह का कहर नहीं बरपेगा? उन्होंने कहा कि देश में हजारों साल विदेशी हुकूमत रही फिर भी इस देश की संस्कृति पर कभी खतरा नहीं पैदा हुआ। उन्होंने कहा कि अल्लाह अलग अलग धर्म और लोगों को बनाये रखना चाहता है तो तुम लोग अल्लाह के मर्जी में दखल क्यों दे रहे हो।

पाकिस्तान का दिया उदाहरण

पाकिस्तान की दुर्दशा पर उन्होंने कहा कि वहां भुखमरी के हालत हैं। उन्होंने कहा कि माना हमारा पडोसी मुल्क हमारी मर्ज़ी के खिलाफ बना पर हम नहीं चाहते कि वह टूटे। आरिफ मोहम्मद ने एक बार फिर दोहराया कि वंदेमातरम में कोई भी विवादित शब्द नहीं है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article