देश

कश्मीर से ज्यादा दिल्ली में ठंड, घाटी में शुष्क मौसम जारी; झेलम का जलस्तर सबसे निचले प्वाइंट पर

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 14, 2024, 11:20 PM IST

​कश्मीर में शुष्क मौसम का दौर जारी रहने की वजह से झेलम नदी का जलस्तर सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। अधिकारियों के मुताबिक झेलम नदी रविवार सुबह संगम (अनंतनाग जिला) में -0.75 फुट और अशाम (बांदीपोरा जिला) में -0.86 फुट पर बह रही थी।

Image

कश्मीर में इस बार बर्फबारी नहीं के बराबर

Photo : PTI

जो कश्मीर अपने ठंड के लिए जाना जाता है, वो इस बार दिल्ली से ज्यादा गर्म है। दिल्ली में जहा शीतलहर ने कोहराम मचा रखा है, वहीं कश्मीर में इस साल लगभग न के बराबर बर्फबारी हुई है। झेलम नहीं का जलस्तर सबसे निचले प्वाइंट पर पहुंच गया है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दो दशकों में जनवरी महीने में सबसे अधिक तापमान है।

कश्मीर में बर्फबारी नहीं

कश्मीर घाटी मौसम के मिजाज में उल्लेखनीय बदलाव के दौर से गुजर रही है, जनवरी में बर्फबारी में आश्चर्यजनक रूप से 100% की कमी दर्ज की गई है। कश्मीर के मैदानी इलाकों में बर्फबारी नहीं होने और लंबे समय तक शुष्क रहने के कारण घाटी के कई स्टेशनों पर तापमान सामान्य से 6 से 8 डिग्री सेल्सियस ऊपर चला गया है।

झेलम का जलस्तर गिरा

कश्मीर में शुष्क मौसम का दौर जारी रहने की वजह से झेलम नदी का जलस्तर सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। अधिकारियों के मुताबिक झेलम नदी रविवार सुबह संगम (अनंतनाग जिला) में -0.75 फुट और अशाम (बांदीपोरा जिला) में -0.86 फुट पर बह रही थी। यह नदी का सबसे निचला जल स्तर है। अधिकारियों ने बताया कि नदी का जलस्तर संगम में नवंबर 2017 में इस स्तर पर पहुंचा था।

दिल्ली में कड़ाके की ठंड

दिल्ली का न्यूनतम तापमान रविवार को 3.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो इस सर्दी का सबसे कम तापमान है।आईएमडी ने कहा कि अगले दो दिनों में घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है। अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान शनिवार को 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article