देश

शिवकुमार इस दिन बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री, कुर्सी विवाद के बीच कांग्रेस विधायक का बड़ा दावा

Karnataka Leadership Tussle: कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक एच ए इकबाल हुसैन ने शनिवार को संभावना व्यक्त की कि उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार छह जनवरी को मुख्यमंत्री बनेंगे। इस बीच, रेल राज्य मंत्री और भाजपा सांसद वी सोमन्ना ने कहा कि वह मुख्यमंत्री पद के लिए गृह मंत्री जी परमेश्वर का समर्थन कर रहे हैं।

Image

उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार (फाइल फोटो)

Karnataka Leadership Tussle: कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक एच ए इकबाल हुसैन ने शनिवार को संभावना व्यक्त की कि उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार छह जनवरी को मुख्यमंत्री बनेंगे। रामनगर के विधायक हुसैन ने पत्रकारों से कहा कि सिद्दारमैया को मुख्यमंत्री का पद शिवकुमार के लिए खाली कर देना चाहिए तथा शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया जाना चाहिए।

शिवकुमार कब बनेंगे मुख्यमंत्री?

शिवकुमार के कट्टर समर्थक हुसैन कहा कि छह जनवरी को उनके मुख्यमंत्री बनने की 99 प्रतिशत संभावना है। जब उनसे पूछा गया कि इस तारीख का क्या महत्व है, तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता। यह बस एक संख्या है। हर कोई यही कह रहा है। यह छह या नौ जनवरी हो सकती है। ये दो तारीखें हैं।’’

हुसैन लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाए। शुक्रवार को उन्होंने अपनी यह इच्छा जाहिर की थी। इस बीच, रेल राज्य मंत्री और भाजपा सांसद वी सोमन्ना ने कहा कि वह मुख्यमंत्री पद के लिए गृह मंत्री जी परमेश्वर का समर्थन कर रहे हैं।

जी परमेश्वर को भी CM बनाने की उठ रही मांग

सोमन्ना ने तुमकुरु में एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘सत्ता मिलना भाग्य की बात है। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि परमेश्वर सिर्फ गृह मंत्री बनकर रह जाएंगे। हम उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि तुमकुरु के लोग भी उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।’’

जब रेल राज्य मंत्री से किसी दर्शक ने मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार शिवकुमार के बारे में पूछा तब उन्होंने कहा, ‘‘छोड़िए इसे। यह गौण बात है। शिवकुमार क्या बनना चाहते हैं, यह उनके भाग्य पर निर्भर करता है। आचरण तो भाग्य से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है।’’

शिवकुमार ने 30 विधायकों संग किया डिनर

हाल ही में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कुछ मंत्रियों सहित 30 से अधिक कांग्रेस विधायकों संग डिनर किया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस डिनर बैठक में मंत्री के.एच. मुनियप्पा, मनकल वैद्य, डॉ. एम.सी. सुधाकर, विधायक एन.ए. हरि, रमेश बंदिसिद्देगौड़ा, एच.सी. बालकृष्ण, गणेश हुक्केरी, दर्शन ध्रुवनारायण, अशोक कुमार राय और के.वाई. नंजेगौड़ा सहित कई नेता उपस्थित थे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!