देश

Karnataka Dengue: कर्नाटक में डेंगू का कहर, 9 हजार से ज्यादा मरीज, सात की हो चुकी है मौत

Karnataka Dengue: कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने पूरे राज्य में ‘डेंगू वॉर रूम’ स्थापित किए हैं।

Image

कर्नाटक में डेंगू के मामलों में भारी वृद्धि

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • कर्नाटक में डेंगू का कहर
  • एक के बाद एक आ रहे नए मामले
  • 7 लोगों की डेंगू से हो चुकी है मौत

Karnataka Dengue: कर्नाटक में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। डेंगू के अबतक 9 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। साथ ही कई लोगों की मौत भी डेंगू से हो गई है। अस्पतालों में डेंगू के मरीजों की संंख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

पिछले 24 घंटे में कितने मामले

कर्नाटक में डेंगू के इस साल अब तक 9 हजार 82 मामले मिल चुके हैं। कर्नाटक के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आंकड़ों को लेकर अपडेट दिया है। इसके मुताबिक बीते 24 घंटे में राज्य में डेंगू के कुल 424 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। इस साल की शुरुआत से अब तक की बात करें तो 9082 केस दर्ज किए गए हैं।

7 लोगों की डेंगू से मौत

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक डेंगू से पीड़ित 119 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 24 घंटे में एक भी मौत रजिस्टर नहीं हुई है, लेकिन इस साल अब तक सात लोग डेंगू के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। विभाग का दावा है कि 13 जुलाई को 2 हजार 557 लोगों का टेस्ट किया गया। तो वहीं इस साल कुल 66 हजार 298 लोगों का परीक्षण किया जा चुका है। ये सरकारी रिपोर्ट बताती है कि पिछले 24 घंटों में शून्य से एक साल तक के 4 बच्चे डेंगू पीड़ित पाए गए।

सरकार एक्टिव

सरकार ने डेंगू से लोगों को बचाने के लिए एक वॉर रूम बनाया है। सरकार द्वारा 10 जुलाई को जारी सर्कुलर में निर्देशित किया गया है कि कदम का उद्देश्य बीमारी के प्रभाव को कम करने के लिए डेंगू के मामलों की निगरानी और प्रबंधन को बढ़ाना है। ये वॉर रूम डेटा संग्रहण और स्थिति आकलन के लिए महत्वपूर्ण केन्द्र के रूप में कार्य करेंगे, जिससे डेंगू संकट पर समन्वित और समय पर प्रतिक्रिया सुनिश्चित होगी। पिछले साल राज्य में कुल 19,300 मामले दर्ज किए गए थे। 2019 में सबसे ज़्यादा मौतें हुईं, जब 17 मरीज़ों ने दम तोड़ दिया

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article