क्राइम

बसपा नेता के 'हत्यारे' का कैसे चेन्नई पुलिस ने किया एनकाउंटर, अब क्यों उठ रही CBI जांच की मांग?

आरोपी थिरुवेंगदम, बसपा नेता आर्मस्ट्रांग की हत्या के मामले में गिरफ्तार किये गए 11 आरोपियों में से एक था। वह एक कुख्यात अपराधी था। जिस पर कई मामले दर्ज थे।

Image

तमिलनाडु बीएसपी अध्यक्ष की हत्या का आरोपी मारा गया

KEY HIGHLIGHTS
  • कुछ दिनों पहले हुई थी बसपा नेता की हत्या
  • इस मामले में मारा गया आरोपी था कुख्यात
  • चेन्नई पुलिस की गोली से मारा गया आरोपी

तमिलनाडु बसपा प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मार गिराया है। तमिलनाडु में के. आर्मस्ट्रांग की हत्या के बाद से विपक्ष सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। इस एनकाउंटर पर विपक्ष ने सवाल उठाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।

कैसे मारा गया आरोपी

के. आर्मस्ट्रांग की हत्या के एक प्रमुख आरोपी ने रविवार को यहां पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और हिरासत से भागने की कोशिश की, जिस दौरान उसे मार गिराया गया। पुलिस ने बताया कि जब आरोपी के. थिरुवेंगदम को जांच के तहत उत्तरी चेन्नई के एक स्थान मनाली ले जाया गया, तो उसने एक पुलिसकर्मी पर हमला कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद एक पुलिस अधिकारी ने उसपर गोली चलाई। थिरूवेंगदम को बसपा नेता की हत्या में इस्तेमाल किये जाने के बाद छिपाकर रखे गये हथियारों की बरामदगी के लिए वहां ले जाया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विपक्ष का आरोप

कई विपक्षी नेताओं ने हत्या के संदिग्ध आरोपी के. थिरुवेंगदम की हत्या के लिए जिम्मेदार घटनाओं के बारे में पुलिस के बयान पर सवाल उठाये और अपनी मांग दोहराई कि बसपा नेता की हत्या की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जाए। विपक्ष ने जब यह पूछना जारी रखा कि क्या गिरफ्तार किए गए लोग ‘असली अपराधी’ हैं, तो पुलिस ने एक वीडियो क्लिप जारी की, जिसमें कथित तौर पर आरोपी व्यक्तियों को पांच जुलाई को आर्मस्ट्रांग की हत्या करते दिखाया गया है। पुलिस ने कहा कि यह क्लिप अपराध स्थल के आसपास के सीसीटीवी रिकॉर्डिंग से ली गई थी।

5 जुलाई को हुई थी हत्या

आर्मस्ट्रांग की यहां पांच जुलाई को एक गिरोह ने हत्या कर दी थी, जिसके बाद विपक्षी दलों ने राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाया था।

पुलिस और सरकार ने अपराधियों को सजा दिलाने के लिए कड़े कदम उठाने का आश्वासन दिया था। पुलिस ने 11 जुलाई को पुदुकोट्टई जिले में एक कुख्यात अपराधी को भी मार गिराया था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article