देश

बेंगलुरू भगदड़ के बाद सिद्दारमैया कर रहे ताबड़तोड़ कार्रवाई, अब राजनीतिक सचिव को पद से हटाया

Bengaluru Stampede: कर्नाटक की सिद्दारमैया सरकार ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विधान परिषद सदस्य गोविंदराज को पद से हटा दिया। एक आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव के रूप में के. गोविंदराज की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से रद्द की जाती है। के. गोविंदराज को तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव के पद से मुक्त किया जाता है।

Image

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया

Photo : PTI

Bengaluru Stampede: कर्नाटक की सिद्दारमैया सरकार ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विधान परिषद सदस्य गोविंदराज को पद से हटा दिया। राज्य सरकार ने बताया कि गोविंदराज को तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के राजनीतिक सचिव के पद से मुक्त कर दिया गया है।

गोविंदराज को पद से क्यों हटाया गया?

सिद्दारमैया सरकार ने गोविंदराज को हटाने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया, लेकिन माना जा रहा है कि यह फैसला 4 जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ की घटना से जुड़ा है, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। बुधवार शाम को स्टेडियम के सामने उस समय भगदड़ मच गयी थी, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) टीम की आईपीएल जीत के जश्न में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े थे।

पुलिस कमिश्नर पर भी गिरी गाज

एक आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव के रूप में के. गोविंदराज की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से रद्द की जाती है। के. गोविंदराज को तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव के पद से मुक्त किया जाता है। सिद्दारमैया ने भगदड़ की घटना के सिलसिले में गुरुवार को बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद और चार अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article