रंगापानी स्टेशन पर कंट्रोल डेस्क बनाया
सियालदह पूर्वी रेलवे ने रंगापानी स्टेशन पर कंट्रोल डेस्क बनाया है। सीनियर टेकट कलेक्टर राजू प्रसाद ने बताया कि उन्हें अभी कोई कॉल नहीं आई है। केवल महिलाएं पूछताझछ करने के लिए आई थीं। इस घटना पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताा है। उन्होंने कहा कि हादसे की खबर पाकर वह हैरान हैं।
न्यू जलपाई गुड़ी से सियालदह जा रही थी ट्रेन
इस हादसे के बाद इस ट्रेन मार्ग पर रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी कर दी गई हैं। न्यू जलपाईगुड़ी से राहत एवं बचाव ट्रेन घटना स्थल की तरफ रवाना कर दी गई है। घटनास्थल के सपीप सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन सियालदाह जा रही थी। वह निजबाड़ी से पहले खड़ी थी। यहां खड़ी एक्सप्रेस ट्रेन को पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रेन के पीछे की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।
मालगाड़ी का ड्राइवर भी घायल
सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस, रेलवे अफसर और प्रशासनिक अफसर पहुंचे हैं। राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। ट्रैक से बोगियों को हटाकर फंसे यात्रियों को निकाला जा रहा है। ट्रेन न्यू जलपाई गुड़ी से निकली ही थी और किशनगंज होकर सियालदाह जा रही थी तभी यह हादसा हुआ। राहत एवं बचाव कार्य में लगे अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक और ट्रेन में फंसे यात्रियों को निकालकर पास के अस्पताल में भेजा गया है। ट्रेन हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने भी लोको पायलट्स से पूछताछ शुरू कर दी है। मालगाड़ी का ड्राइवर भी गंभीर घायल बताया जा रहा है।
