
Ramgarh Bypoll Election Result 2023: सुनीता चौधरी की जीत, कांग्रेस के बजरंग महतो को 21644 मतों से हराया
Ramgarh By Election Result 2023 Winner List PDF, Jharkhand Ramgarh Bypoll Election Vote Counting Results 2023 (रामगढ़ उपचुनाव परिणाम 2023) : झारखंड के रामगढ़ में हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। बीजेपी समर्थित आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और कांग्रेस के बजरंग महतो को 21644 मतों से हराया। सोमवार को हुए मतदान में 67.96 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। कुछ 2,28, 152 मतदाताओं ने मताधिकारी इस्तेमाल किया। जिसमें 115931 पुरुष मतदाता थे जबकि 112221 महिला मतदाता थीं। इस सीट पर मुख्य मुकाबला आपराधिक मामले में सजायाफ्ता कांग्रेस की ममता देवी के पति बजरंग महतो और बीजेपी समर्थित आजसू उम्मीदवार और सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी के बीच था। ममता देवी की विधानसभा की सदस्यता रद्द किए जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी थी।
Ramgarh By Election Results 2023: Check Here