देश

इंजन में आग लग गई है- झारखंड के लातेहार में फैली ऐसी अफवाह की ट्रेन से कूदने लगे लोग, मालगाड़ी की चपेट में आकर 3 की हो गई मौत

Jharkhand Train Accident: झारखंड के लातेहार जिले में शुक्रवार रात एक मालगाड़ी की चपेट में आने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। लातेहार की उपायुक्त गरिमा सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना कुमांडीह रेलवे स्टेशन के पास रात करीब आठ बजे हुई।

Image

झारखंड में ट्रेन हादसा (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI

Jharkhand Train Accident: झारखंड में एक ट्रेन के इंजन में आग लगने की ऐसी खबर उड़ी कि लोग ट्रेन से कूदने लगे। इस दौरान दूसरी पटरी पर मालगाड़ी आ गई और कई लोग उसकी चपेट में आ गए। आग की इस अफवाह ने 3 लोगों की जान ले ली और कई घायल हैं।

झारखंड के लातेहार जिले में ट्रेन हादसा

झारखंड के लातेहार जिले में शुक्रवार रात एक मालगाड़ी की चपेट में आने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।लातेहार की उपायुक्त गरिमा सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना कुमांडीह रेलवे स्टेशन के पास रात करीब आठ बजे हुई। उपायुक्त ने पीटीआई को बताया- "दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। तीन शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि तलाशी अभियान अब भी जारी है।"

सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह

अधिकारी ने बताया कि सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस को जब कुमंडीह स्टेशन के पास रोका गया तो अफवाह फैल गई कि ट्रेन के इंजन में आग लग गई है और घबराए हुए कुछ यात्री पटरी पार करने लगे और इसी बीच एक मालगाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी।

स्टेशन मास्टर को दी थी आग लगने की सूचना

जानकारी के अनुसार, किसी ने स्टेशन मास्टर को फोन करके ट्रेन में आग लगने की सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने ट्रेन रोक दी, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया और कुछ यात्री ट्रेन से कूद गए। ट्रेन में आग नहीं लगी थी। फोन करने वाला कोई अज्ञात व्यक्ति था, कोई यात्री नहीं। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह किसी शरारती तत्व का काम था या फिर इलाके में नक्सली गतिविधि को देखते हुए कोई और मकसद था। इसलिए इस एंगल से भी जांच की जाएगी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article