क्राइम

Rajkot Gaming Zone Fire Case: राजकोट गेमिंग जोन अग्निकांड में SIT का बड़ा खुलासा, कहा- 26 मई को फर्जी दस्तावेज जुटाए गए

Rajkot Gaming Zone Fire Case: पिछले महीने 'गेम जोन' में आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई थी। जिस जमीन पर गेम जोन बना था, अशोक जडेजा उसका मालिक है। वह 25 मई को गुजरात के राजकोट शहर में आग लगने के बाद से फरार था।

Image

राजकोट अग्निकांड में एसआईटी का बड़ा खुलासा

Photo : PTI

Rajkot Gaming Zone Fire Case: राजकोट गेमिंग जोन फायर केस में एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। राजकोट अग्निकांड की जांच कर रही एसआईटी ने खुलासा किया है कि अवैध निर्माण को वैध करने के लिए राजकोट म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में कोई आवेदन नही दिया गया था। 25 मई के दिन हुए अग्निकांड के बाद 26 मई को फर्जी दस्तावेज जुटाए गए।

एसआईटी का राजकोट अग्निकांड पर बड़ा खुलासा

एसआईटी ने कोर्ट में कहा कि घटना के एक दिन बाद आरोपी अशोक सिंह और किरीट सिंह जडेजा ने फर्जी दस्तावेज जुटाए। राजकोट मनपा के ओरिजनल रजिस्टर्ड को नष्ट किया गया था। जडेजा बंधु के कहने पर रजिस्टर्ड को नष्ट किया गया। स्पेशल पीपी तुषार गोकानी ने कोर्ट में कहा कि पूर्व टाउन प्लानिंग ऑफिसर एम डी सागठिया द्वारा झूठी मिनिट्स बुक तैयार की गई। 4 मई को कोई अवैध निर्माण को वैध करने के लिए अर्जी दाखिल नहीं की गई थी।

अशोक जडेजा को पुलिस हिरासत में भेजा गया

पुलिस ने मामले में IPC की धारा 201 जोड़ने के लिए तक कोर्ट को रिपोर्ट दी है। IPC धारा 201 सबूतों को नष्ट करने पर लागू होती है। मामले में गिरफ्तार गेम जोन का आखरी पार्टनर अशोक जडेजा को भी कोर्ट ने चार दिन के पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

राजकोट अग्निकांड में 27 की मौत

पिछले महीने 'गेम जोन' में आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई थी। जिस जमीन पर गेम जोन बना था, जडेजा उसका मालिक है। वह 25 मई को गुजरात के राजकोट शहर में आग लगने के बाद से फरार था। पुलिस ने इससे पहले गेम जोन के पांच सह-मालिकों और एक प्रबंधक को गिरफ्तार किया था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article