देश

Jammu: चिनाब नदी में युवक ने लगाई छलांग; बहकर पाकिस्तान पहुंचा शव, परिजनों ने PM मोदी से लगाई यह गुहार

Suicide Case: जम्मू जिले के अखनूर इलाके में एक युवक ने चिनाब नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव बहकर पाकिस्तान पहुंच गया। ऐसे में परिजन वालों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर शव को वापस भारत लाने की गुहार लगाई है।

Image

आत्महत्या मामला

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आत्महत्या से पहले गेमिंग ऐप में 80,000 गंवा बैठा था युवक।
  • युवक ने नदी में कूदकर दी अपनी जान।
  • पाकिस्तानी अधिकारी के व्हाट्सएप मैसेज से मिली मौत की जानकारी।

Suicide Case: जम्मू जिले के अखनूर इलाके में एक युवक ने चिनाब नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव पाकिस्तान में बरामद किया गया है। मृतक के परिवार ने शव को वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?

अधिकारियों ने बताया कि हर्ष नागोत्रा 11 जून को लापता हो गया था। उसकी बाइक अखनूर में चिनाब नदी के तट पर मिली थी। परिवार ने संबंधित पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुरुआती जांच से पता चला कि युवक ने नदी में कूदकर अपनी जान दे दी।

लापता होने से पहले हर्ष नागोत्रा ने एक ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए 80,000 रुपये गंवा दिए थे। नागोत्रा की मौत की जानकारी परिवार को एक पाकिस्तानी अधिकारी के व्हाट्सएप मैसेज से मिली।

नहर से बरामद हुआ शव

अधिकारियों ने कहा, "युवक के पिता सुभाष ने बताया कि उन्हें एक पाकिस्तानी अधिकारी से व्हाट्सएप मैसेज मिला था। अधिकारी ने मैसेज में बताया कि युवक का शव 13 जून को पाकिस्तानी पंजाब के सियालकोट इलाके में एक नहर से बरामद किया गया।"

अधिकारियों के मुताबिक, "युवक के परिजनों ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। परिवार ने प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप करने और युवक के शव को अंतिम संस्कार के लिए भारत वापस लाने की अपील की है।"

(इनपुट: आईएएनएस)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article