देश

Jammu Kashmir: 2018 में पंचायत चुनाव के बहिष्कार को 'बड़ी गलती' मानते हैं फारूक अब्दुल्ला

  • Authored by: रवि वैश्यEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 5, 2022, 04:20 PM IST

jammu kashmir Panchayat polls 2018 Boycott: नेशनल कांफ्रेंस प्रतिनिधियों के सत्र को संबोधित करते हुए अब्दुल्ला ने कहा, 'मैं कहना चाहता हूं कि पार्टी ने पंचायत चुनाव (2018) का जो बहिष्कार किया था, वह बहुत बड़ी गलती थी। यह याद रखिए कि हम आने वाले किसी भी चुनाव का बहिष्कार नहीं करेंगे। इसके बजाय उन्हें (चुनाव को) जीतने के लिए लड़ेंगे।'

Image

नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला

Photo : BCCL

श्रीनगर: नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने सोमवार को कहा कि वर्ष 2018 में संपन्न पंचायत चुनाव का बहिष्कार करना 'बड़ी गलती' थी और पार्टी को भविष्य में जम्मू-कश्मीर के हर चुनाव में हिस्सा लेना चाहिए।अब्दुल्ला ने इसके साथ ही सरकार और सुरक्षा बलों को चुनाव प्रक्रिया में किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं करने की चेतावनी दी।

अब्दुल्ला के बेटे और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घोषणा की थी कि जम्मू-कश्मीर जबतक केंद्र शासित प्रदेश रहेगा, वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस संदर्भ में उन्होंने कहा, 'पार्टी अध्यक्ष होने के नाते मैं आपको (उमर अब्दुल्ला)निर्देश देता हूं कि आपको चुनाव लड़ना है। अगर हमें उनसे लड़ना है, तो हम सभी को मैदान में उतरना होगा और चुनाव लड़ना होगा।'

'लोगों को तय करने दें कि किसे मत देना है अन्यथा ऐसा तूफान आएगा, जिसे आप नियंत्रित नहीं कर पाएंगे'

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'भाजपा कुछ भी कर सकती है, यहां तक वह आपकी निष्ठा को भी खरीदने की कोशिश कर सकती है, लेकिन वह अपने सभी मंसूबों में नाकाम होगी।'अब्दुल्ला ने सुरक्षा बलों और सरकार को जम्मू-कश्मीर में होने वाले चुनाव में किसी भी हस्तक्षेप से बचने की चेतावनी दी और कहा कि 'लोगों को तय करने दें कि किसे मत देना है। अन्यथा ऐसा तूफान आएगा, जिसे आप नियंत्रित नहीं कर पाएंगे।'

'हम अपनी जान को कुर्बान करने के लिए तैयार हैं'

नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता ने इसके साथ ही चुनाव में गडबड़ी होने की स्थिति में आंदोलन करने की धमकी दी। उन्होंने कहा, 'हम अपनी जान को कुर्बान करने के लिए तैयार हैं। फारूक अब्दुल्ला पहला व्यक्ति होगा, जो इसके खिलाफ आंदोलन शुरू करेगा।'

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article