देश

जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, 5 जवान घायल; तलाशी अभियान शुरू

जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार ​​डोडा के देसा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई। गोलीबारी अब बंद हो गई है, तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

Image

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने की गोलीबारी (फाइल फोटो)

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़
  • करीब 20 मिनट तक चली गोलीबारी
  • एक अधिकारी समेत पांच जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक बार फिर से सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई है। आतंकियों ने सेना पर गोलीबारी की, जिसके बाद सेना की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई है। सेना के पांच जवान घायल हुए हैं।

पांच जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक जंगली क्षेत्र में सोमवार रात आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक सैन्य अधिकारी समेत पांच सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने रात करीब पौने आठ बजे देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

20 मिनट तक चली गोलीबारी

उन्होंने बताया कि 20 मिनट से अधिक समय तक चली गोलीबारी में एक अधिकारी सहित चार सैन्यकर्मी और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

तलाशी अभियान शुरू

सेना ने कहा कि अतिरिक्त सैनिकों को क्षेत्र में भेजा गया है तथा अंतिम जानकारी आने तक अभियान जारी था। अधिकारियों के अनुसार इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद अभियान शुरू किया गया था। पुलिस के एक प्रवक्ता ने मुठभेड़ की पुष्टि की, लेकिन कहा कि और विवरण का इंतजार है। सेना की 16वीं कोर, जिसे व्हाइट नाइट कोर के नाम से भी जाना जाता है उसने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, "क्षेत्र में अतिरिक्त सैनिक भेजे गए हैं, अभियान जारी है।"
Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article