देश

जम्मू-कश्मीर: घुसपैठ की कोशिश नाकाम, आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर; पांच जवान घायल

Machal Encounter: मुठभेड़ में मेजर रैंक के एक अधिकारी समेत पांच भारतीय सेना के जवान घायल हो गए। सभी पांचों जवानों को घटनास्थल से निकाल लिया गया।

Image

आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Machal Encounter: जम्‍मू कश्‍मीर के कुपवाड़ा में भारतीय सेना और आंतकियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर मच्छल (कुपवाड़ा) सेक्टर में भारतीय जवानों ने आतंकतियों के हमले को विफल बना दिया। इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है और भारतय सेना के 5 जवान घायल हो गए हैं।

जवानों की जवाबी फायरिंग में एक आतंकी ढेर

जानकारी के अनुसार, मच्छल में सैन्य अभियान अभी भी जारी है। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह मच्छल सेक्टर में कुमकाड़ी अग्रिम चौकी पर तैनात जवानों ने कुछ लोगों को चौकी की तरफ बढ़ते देखा। उन्होंने उसी समय उन्हें ललकारा और आत्मसमर्पण करने को कहा। जवानों की ललकार सुनते ही हमला करने आए आतंकियों ने फायरिंग कर दी और वापस भागना शुरू कर दिया। जवानों ने भी जवाबी फायर किया और उन्हें मुठभेड़ में उलझा लिया। लगभग तीन घंटे तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही।

भारतीय सेना चला रही आतंकवाद विरोधी अभियान

बता दें कि इससे पहले, जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब इलाके में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था। मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया था। भारतीय सेना के चिनार कोर ने ट्वीट किया था कि कोवुत, कुपवाड़ा में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशिष्ट इनपुट के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा एक संयुक्त खोज अभियान शुरू किया गया था। संदिग्ध गतिविधि देखी गई थी और आतंकियों को चुनौती दी गई, जिसके जवाब में आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, एक आतंकवादी को मार गिराया गया था। मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article