देश

J&K Terrorists Killed: जम्मू-कश्मीर में LoC पर सेना ने किया 3 आतंकवादियों को ढेर

भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश की गई सुरक्षबलों ने इस कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आतंकियों को ढेर कर दिया।

Image

सेना ने रविवार को तीन अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए सेना ने रविवार को तीन अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया।सेना ने कहा कि अंतिम जानकारी मिलने तक घुसपैठ रोधी अभियान जारी था, इसे सेना की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, कि एक साथ 3 आतंकी मारे गए।

श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, 'केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर जारी घुसपैठ रोधी अभियान में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। साथ ही हथियार और अन्य युद्ध सामग्री भी बरामद की गई हैं'

हालांकि, सेना ने यह स्पष्ट नहीं किया कि चल रहे ऑपरेशन में दोनों पक्षों में कोई हताहत हुआ है या नहीं श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने एक्स पर पोस्ट किया कि आज केरन सेक्टर, कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई है।

आतंकवादियों के ग्रुप ने गश्ती कर रहे सेना पर घात लगाकर हमला किया था

इसी महीने 8 जुलाई 2024 को कठुआ के बदनोटा इलाके में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के ग्रुप ने गश्ती कर रहे सेना पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे और आठ जवान घायल हुए थे, गौर हो कि हाल के दिनों में जम्मू कश्मीर में आतंकी हमलों में बढ़ोतरी देखी गई है ये चल रही अमरनाथ यात्रा के दौरान हुए हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article