देश

'मुझे करो फोन, नहीं तो होगा विनाश...' पुरी के जगन्नाथ मंदिर को मिली आतंकी हमले की धमकी

Jagannath Temple: जगन्नाथ मंदिर के समीप एक छोटे मंदिर की दीवार पर बुधवार को चेतावनियां लिखी मिली हैं, जिनमें धमकी दी गयी है कि आतंकवादी जगन्नाथ मंदिर को ध्वस्त कर देंगे।

Image

जगन्नाथ मंदिर को मिली आतंकी हमले की धमकी (Twitter)

Photo : Twitter

Jagannath Temple: ओडिशा के पुरी में 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर के समीप एक छोटे मंदिर की दीवार पर बुधवार को चेतावनियां लिखी मिली हैं, जिनमें धमकी दी गयी है कि आतंकवादी जगन्नाथ मंदिर को ध्वस्त कर देंगे। इस घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गयी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उड़िया भाषा में लिखी यह धमकी बाली साही स्थित मां बूढ़ी ठकुराणी मंदिर की दीवार पर लिखी मिली है।

मंदिर की दीवार पर लिखे मिले कई फोन नंबर

दीवार पर लिखी एक चेतावनी में कहा गया है कि आतंकवादी श्रीमंदिर को ध्वस्त कर देंगे। मुझे फोन करो, नहीं तो विनाश होगा। पुरी के एक निवासी के अनुसार, मंदिर की दीवार पर कई फोन नंबर भी लिखे गए हैं। पीएम मोदी, ‘दिल्ली’ जैसे शब्द भी लिखे हुए हैं। पुरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पिनाक मिश्रा ने मौके का दौरा करने के बाद कहा कि हमने मामले पर संज्ञान लिया है और इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। हमें कुछ जानकारी मिली है और इसके पीछे शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम बनाई जा रही है। एसपी ने बताया कि पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और शुरुआती जांच से लगता है कि धमकियां मंगलवार रात को लिखी गईं। उन्होंने कहा कि पुलिस इस तरह की हरकत के पीछे का मकसद भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। मिश्रा ने कहा कि कई जगहों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं और सुरक्षा गार्ड भी तैनात हैं। जांच युद्ध स्तर पर जारी है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article