मेरे मुवक्किल को भारत लाना नहीं होगा आसान, चट्टान की तरह करेंगे बचाव, मेहुल चोकसी के वकील ने क्या-क्या कहा
मेहुल चोकसी के वकील ने कहा, अगर चोकसी यहां आते हैं, तो राजनीतिक और मीडिया के दबाव के कारण, उनका मानना है कि निष्पक्ष सुनवाई संभव नहीं हो सकती है। हम अपने मुवक्किल का चट्टान की तरह बचाव करेंगे।

मेहुल चोकसी (फाइल फोटो)
Mehul Choksi Detained: पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के आग्रह पर शनिवार को यह गिरफ्तारी की गई। चोकसी के वकील विजय अग्रवाल का कहना है कि उनके मुवक्किल प्रत्यर्पण आसान नहीं होगा। चोकसी की तलाश भारतीय एजेंसियों को 2018 को है जब वह पीएनबी घोटाला सामने आने के बाद फरार हो गया था। कई कैरेबियन देशों में रहने के बाद वह हाल ही में बेल्जियम चला गया था। भारतीय अधिकारी उसके प्रत्यर्पण की कोशिशों में जुट गए हैं।
चोकसी के वकील की दलील
चोकसी के वकील अग्रवाल ने कहा, उनके लिए अपील दायर की जाएगी। अगर कोई व्यक्ति वहां के इलाज से खुश है, तो उसे वहीं इलाज करवाना चाहिए। पत्नी, वकील और डॉक्टर को अपनी पसंद का विकल्प होना चाहिए। लोग अपने बच्चों को शिक्षा के लिए विदेश भेजते हैं, तो आप पूछेंगे की वह भारत में शिक्षा क्यों नहीं लेते? यह व्यक्ति की व्यक्तिगत पसंद है। इसके अलावा, भारत में उनके लिए सुरक्षा जोखिम हैं और उनका मानना है कि जैसे ही वे आएंगे, उन्हें मानवाधिकारों के अनुसार उचित व्यवहार नहीं मिलेगा।
चोकसी के वकील ने कहा, अगर वे (चोकसी) यहां आते हैं, तो राजनीतिक और मीडिया के दबाव के कारण, उनका मानना है कि निष्पक्ष सुनवाई संभव नहीं हो सकती है। हम अपने मुवक्किल का चट्टान की तरह बचाव करेंगे। हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी मेडिकल इलाज के लिए बेल्जियम गया था जिसके बाद से वह वहीं था। भारत छोड़ने के बाद से वह 2018 से एंटीगुआ में रह रहा था।
13,500 करोड़ रुपये के गबन का आरोप
चोकसी और उनके भांजे नीरव मोदी पर सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक से करीब 13,500 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है। इस मामले में नीरव मोदी के अलावा उसकी पत्नी ऐमी, उसका भाई निशाल भी आरोपी है। 65 वर्षीय चोकसी अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ बेल्जियम के एंटवर्प में 'निवास कार्ड' प्राप्त करने के बाद रह रहा है। चोकसी की पत्नी बेल्जियम की नागरिक हैं। अपनी पत्नी की मदद से चोकसी ने 15 नवंबर 2023 को बेल्जियम में रहने का वीजा हासिल कर लिया।
पीएनबी में घोटाला सामने आने से कुछ हफ्ते पहले चोकसी और नीरव मोदी जनवरी 2018 में भारत से भाग गया था। एंटीगुआ और बारबुडा के नागरिक चोकसी ने कथित तौर पर अपने इलाज के लिए ये देश छोड़ दिया था। 2021 में वह एंटीगुआ से लापता हो गया, लेकिन बाद में एक अन्य कैरिबियाई द्वीप राष्ट्र डोमिनिका में पाया गया।
नीरव मोदी ब्रिटेन की जेल में बंद
चोकसी गीतांजलि जेम्स का संस्थापक है। वहीं, नीरव मोदी ब्रिटेन की जेल में है और भारतीय अधिकारियों के प्रत्यर्पण संबंधी केस का सामना कर रहा है। उसे 2019 में भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया था, जबकि मेहुल चोकसी के खिलाफ ईडी की याचिका 2018 से लंबित है। सूत्रों ने बताया कि चोकसी की गिरफ्तारी तब हुई जब उसके खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस हटाए जाने के बाद भारतीय एजेंसियों ने प्रत्यर्पण का अनुरोध किया।
ईडी और सीबीआई ने नोटिस हटाए जाने के बावजूद नए सिरे से अनुरोध किया, जिसके कारण अंततः बेल्जियम में उसकी गिरफ्तारी हुई। सूत्रों ने बताया कि उसे जल्द से जल्द भारत लाए जाने के प्रयास हो रहे हैं। हालांकि, बेल्जियम की अदालतों में कानूनी अड़चनों के कारण प्रक्रिया में देरी हो सकती है। चोकसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि और अधिक जानकारी का इंतजार है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
करीब 18 वर्षों से पत्रकारिता के पेशे से जुड़ा हुआ हूं। इस दौरान प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल का अनुभव हासिल किया। कई मीडिया संस्थानों में मिले अनुभव ने ...और देखें

'कानून वैवाहिक दुष्कर्म की अवधारणा को मान्यता नहीं देता', दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

Gujarat: 9 हजार हॉर्स पावर का पहला इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव इंजन देश को समर्पित करेंगे PM, 10 हजार नौकरियों की खुल रही राह

भीषण आंधी-तूफान और बारिश की चपेट में आया Indigo विमान, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, यात्रियों में फैली दहशत

बदल गया रूप-रंग, नए सांचे में कलेवर, 103 रेलवे स्टेशनों का PM मोदी कल करेंगे उद्घाटन, देखें-तस्वीरें

भारत की सख्त कार्रवाई, पाकिस्तान उच्चायोग के एक और कर्मचारी को 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited