देश

'खाड़ी देशों में रह रहे हमारे बहुत नागरिक...', इजरायल-ईरान युद्ध के बीच विजयन ने PM मोदी को लिखा पत्र

Israel Iran War: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा और उनसे हस्तक्षेप करने की मांग की।

Image

केरल की मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (फोटो साभार: @pinarayivijayan)

Photo : Twitter

Israel Iran War: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा और उनसे हस्तक्षेप करने की मांग की। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री को यह पत्र ईरान पर हमले के बाद बने हालात पर अपनी चिंता शेयर करने के लिए लिख रहा हूं। हमले का अब खाड़ी क्षेत्र के सभी देशों पर बुरा असर पड़ रहा है।"

उन्होंने लिखा, "हमारे बहुत सारे नागरिक, जिनमें केरल के कई लोग शामिल हैं, इस खाड़ी के देशों में रह रहे हैं। उनके परिजन और सामान्य रूप से नागरिक समाज इस स्थिति को लेकर काफी चिंतित हैं। हमें प्रवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैयार रहना चाहिए, जिसमें जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित वापस लाने की कार्रवाई भी शामिल हो। मुझे भरोसा है कि भारत सरकार इस बारे में गंभीरता से विचार करेगी।"

पिनाराई विजयन ने PM मोदी को लिखा पत्र

पिनाराई विजयन ने अपनी बात दोहराते हुए पत्र में लिखा, "मैं प्रधानमंत्री को हमारे नागरिकों की सुरक्षा को लेकर हमारी चिंता के बारे में बता रहा हूं, जिनमें से ज्यादातर केरल से हैं। मैं इस मौके पर यह भी भरोसा दिलाता हूं कि केरल सरकार अपनी तरफ से हर तरह की मदद देने के लिए तैयार है, जिसमें प्रवासियों से संपर्क करने के लिए परिजनों को ए हेल्पलाइन उपलब्ध कराना भी शामिल है।"

बता दें कि इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति बनी। इजरायल ने शनिवार को ईरान पर हमले किए। शुरुआती हमलों के बाद ईरान ने इजरायल के अलावा बहरीन, यूएई, कुवैत और कतर में अमेरिकी मिलिट्री ठिकानों पर मिसाइलें और ड्रोन दागे।

इजरायल-ईरान के बीच चल रहा युद्ध

इजरायल की ओर से भी ईरान पर हमलावर हमले हो रहे हैं। इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने दावा किया कि अब तक पश्चिमी और मध्य ईरान में 30 से अधिक टारगेट पर हमला किया गया है, जिसमें एरियल डिफेंस सिस्टम, मिसाइल लॉन्चर, सरकार के टारगेट और मिलिट्री कमांड सेंटर शामिल हैं। आईडीएफ ने यह भी कहा कि वह ईरानी आतंकी सरकार की क्षमताओं को तब तक कम करता रहेगा, जब तक वे हमारे लोगों को धमकाना बंद नहीं कर देते।

इजरायल डिफेंस फोर्स ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत का भी दावा कर रही है। आईडीएफ ने यह भी दावा किया कि ईरान के रक्षा मंत्री अजीज नसीरजादेह और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्म्स (IRGC) के चीफ समेत सात वरिष्ठ ईरानी सैन्य कमांडर मारे गए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article