देश

अपने ही पाले हुए आतंकियों को मार रही है ISI? खालिस्तानी कमांडरों की हत्या के बाद सवालों के घेरे में पाक की खुफिया एजेंसी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 20, 2023, 08:19 PM IST

रविवार देर रात खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर कनाडा में हत्या कर दी गई। निज्जर से पहले दो और खालिस्तानी आतंकी की हत्या हो चुकी है। दोनों पाकिस्तान के लाहौर शहर में, जहां पाकिस्तान ने उसे पनाह दे रखा था।

Image

खालिस्तानी आतंकियों को मार रहा है ISI?

ये जगजाहिर है कि खालिस्तान (Khalistan) को पाकिस्तान (Pakistan) मदद करते रहा है। पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी(ISI) कई खालिस्तानी आतंकियों को अपने यहां पनाह दे रखी है। साथ ही पंजाब में खालिस्तानी आंदोलन को बढ़ाने के लिए फंड और हथियार भी पाकिस्तान मुहैया कराता रहा है। हाल के दिनों में कई टॉप के खालिस्तानी आतंकवादियों की हत्या हो गई है, जिसमें से दो पाकिस्तान में हुई है, अब सवाल ये है कि जिन आतंकियों को आईएसआई ने पनाह दे रखा है, उसे कौन मार रहा है, खुद पाकिस्तान या फिर कोई और?

खालिस्तानियों को क्यों मरवा रही है आईएसआई

रविवार देर रात खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर कनाडा में हत्या कर दी गई। निज्जर से पहले दो और खालिस्तानी आतंकी की हत्या हो चुकी है। दोनों पाकिस्तान के लाहौर शहर में, जहां पाकिस्तान ने उसे पनाह दे रखा था। ऐसा माना जा रहा है कि आईएसआई खुद खालिस्तानी आतंकवादियों को मरवा रही है। कहा जा रहा है कि आईएसआई इन पुराने नेताओं की जगह, नए आतंकियों को लाने की तैयारी कर रही है। क्योंकि इन्हें पहले ही भारत ने आतंकी घोषित कर रखा है और कई के खिलाफ तो ईनाम भी घोषित किए हुए है। इनकी पहचान जाहिर हो चुकी थी। जिसके कारण अब ये उतने काम के नहीं थे।

ब्रिटेन में खांडा को मरवाया!

एक के बाद एक खालिस्तानी आतंकियों की हत्या से भारतीय खुफिया एजेंसियां भी सतर्क है। ये हत्याएं आम नहीं है। आपसी भितरगात की भी बात कही जा रही है।कहा जा रहा है कि निज्जर ने आईएसआई के इशारे पर एसएफजे के यूके शाखा प्रमुख अवतार सिंह खांडा को मरवाया था। खांडा के पास भारतीय पासपोर्ट था और वो मार्च में लंदन में भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ करने वाली भीड़ के नेता के रूप में सामने आया था। भारत इसके प्रत्यर्पण के लिए ब्रिटेन से बात कर रहा था। आईएसआई को डर था कि खंडा को भारत भेजा जा सकता है और फिर उसका सारा राज सामने आ जाएगा। यही कारण था कि उसने खांडा को मरवा दिया गया। कहा तो ये गया कि खांडा कैंसर से मरा है, लेकिन उसकी मौत जहर के कारण हुई थी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article