देश

क्या शादी करने वाले हैं राहुल गांधी? प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद ही खोल दिया राज

Bihar Elections 2025: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' निकाल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अपनी शादी पर भी बात की। उन्होंने इस दौरान इसका संकेत दिया कि वह शादी करने वाले हैं या नहीं।

Image

लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली सांसद राहुल गांधी (फोटो साभार: @INCIndia)

Photo : Twitter

Bihar Elections 2025: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' निकाल रहे हैं और रविवार को यह यात्रा अररिया पहुंची, जहां पर राहुल गांधी ने राजद नेता तेजस्वी यादव संग एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर कुछ ऐसा हुआ कि तमाम लोग ठहाके लगाने लगे। दरअसल, लंबे समय से लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या राहुल गांधी शादी करने वाले हैं? और उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसको लेकर खुद एक तगड़ा संकेत दिया है।

राहुल गांधी ने क्या कुछ कहा?

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक मौका ऐसा भी आया जब तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से सवाल देते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को शादी करने की सलाह दी। राजद नेता ने सलाह देते हुए कहा कि चिराग पासवान हमारे बड़े भाई हैं और उन्हें जल्द से जल्द शादी कर लेनी चाहिए। इस बीच, राहुल गांधी ने अपनी शादी को लेकर बड़ा संकेत दिया। तेजस्वी यादव के बात खत्म करते हुए राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा कि यह सलाह उन पर भी लागू होती है।

राहुल गांधी ने जैसे ही यह बात कही, तुरंत ही तेजस्वी यादव ने मजाकिया हलजे में अपने पिता का जिक्र कर दिया। उन्होंने कहा कि पापा (लालू प्रसाद यादव) तो कब से कह रहे हैं कि आप शादी कर लीजिए। इस पर राहुल गांधी ने ठहाके लगाते हुए कहा कि चल रही है इसके (तेजस्वी यादव) पापा के साथ मेरी बात...

वोटर अधिकार यात्रा

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने कथित वोट चोरी के खिलाफ 17 अगस्त को वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत की, जो एक सितंबर को समाप्त होगी। 16 दिनों की इस यात्रा में 20 जिलों में कुल 1,300 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। यह यात्रा औरंगाबाद, गयाजी, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, छपरा और आरा से होकर गुजरेगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article