देश

इन योजनाओं के नाम में लगा है 'INDIA', भारत नाम वाली संस्थाएं भी हैं, देखें लिस्ट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 6, 2023, 04:16 PM IST

'INDIA' गठबंधन में शामिल दलों का कहना है कि उनके इस नए नाम से सरकार डर गई है। इसलिए वह नाम बदलना चाहती है। 'INDIA' और 'भारत' नाम को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यहां हम सरकार की योजनाओं और संस्थाओं के नाम दे रहे हैं जिनके नाम में या तो 'इंडिया' या 'भारत' लगा है।

Image

सरकारी योजनाओं के नाम में है 'इंडिया'

जी-20 सम्मेलन के रात्रिभोज के लिए राष्ट्रपति की ओर से जो निमंत्रण पत्र भेजा गया उससे विवाद शुरू हो गया। दरअसल, निमंत्रण पत्र पर 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' की जगह 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' छपा था। इसके बाद इस बात की चर्चा होने लगी कि संसद के विशेष सत्र के दौरान सरकार 'इंडिया' की जगह 'भारत' नाम करने के लिए प्रस्ताव ला सकती है। विपक्ष का कहना है कि सरकार ज्वलंद मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। विपक्ष सवाल उठा रहा है कि जब 'इंडिया' नाम दुनिया भर में स्वीकार योग्य है तो उसे बदलने की क्या जरूरत है।

सरकार डर गई है-विपक्ष

'INDIA' गठबंधन में शामिल दलों का कहना है कि उनके इस नए नाम से सरकार डर गई है। इसलिए वह नाम बदलना चाहती है। 'INDIA' और 'भारत' नाम को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यहां हम सरकार की योजनाओं और संस्थाओं के नाम दे रहे हैं जिनके नाम में या तो 'इंडिया' या 'भारत' लगा है।

सरकारी योजनाओं के नाम में 'INDIA'

  • मेक इन इंडिया
  • स्किल इंडिया मिशन
  • डिजिटल इंडिया मिशन
  • स्टार्ट अप इंडिया
  • स्टैंड अप इंडिया

सरकार की 'इंडिया' नाम वाली संस्थाएं एवं उपक्रम

  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी (आईआईटी)
  • इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट (आईएसआई)
  • मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई)
  • प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई)
  • इंडिया पोस्ट
  • इंडियन टूरिज्म डेवलपमेंट को-ऑपरेशन
  • इंडियन स्पेश रिसर्च आर्गनाइजेशन (इसरो)
  • ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन
  • ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स)
  • इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन
  • इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी)
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन (आईआईएमसी)
  • बोर्ड ऑफ क्रिकेट कंट्रोल इन इंडिया (बीसीसीआई)
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी)
  • ऑल इंडिया रेडियो

संस्थाएं जिनके नाम में 'भारत' जुड़ा है

  • भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल)
  • भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल)
  • भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड (बीईएल)
  • भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)
  • भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल)
  • भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल)
  • भारत फोर्ज लिमिटेड
सरकारी योजना

स्वच्छ भारत अभियान

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?