देश

इंडिगो की उड़ानों में बढ़ी परेशानी: जयपुर-जोधपुर से 7 फ्लाइट्स रद्द, पैसेंजर्स परेशान

राजस्थान में इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों का संकट गुरुवार को भी जारी रहा। जयपुर और जोधपुर एयरपोर्ट से कुल 8 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं, जिनमें 7 अकेले इंडिगो की थीं। एयरक्राफ्ट और क्रू की कमी के चलते पैसेंजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि एयरलाइन की ओर से कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है।

Image

इंडिगो की उड़ानों में बढ़ी परेशानी: जयपुर-जोधपुर से 7 फ्लाइट्स रद्द, पैसेंजर्स परेशान

इंडिगो एयरलाइंस के पैसेंजर्स की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बुधवार के बाद गुरुवार को भी फ्लाइट कैंसिलेशन का सिलसिला जारी रहा। जयपुर और जोधपुर एयरपोर्ट से आज कुल 8 उड़ानें रद्द की गईं, जिनमें से 7 इंडिगो एयरलाइंस की हैं। एयरलाइंस इन दिनों एयरक्राफ्ट और क्रू मेंबर की कमी से जूझ रही है, जिसके चलते संचालन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

जयपुर से उड़ान भरने वाली जिन फ्लाइट्स को रद्द किया गया, उनमें-

•इंडिगो 6E-6503 (जयपुर–बेंगलुरु) – सुबह 7:40 बजे उड़ान भरनी थी

•इंडिगो 6E-6247 (जयपुर–कोलकाता) – सुबह 9:05 बजे की फ्लाइट

•इंडिगो 6E-5362 (जयपुर–चेन्नई) – सुबह 9:55 बजे उड़ान भरनी थी

•स्पाइसजेट SG-889 (जयपुर–कोलकाता) – सुबह 7:50 बजे रवाना होनी थी

सभी उड़ानें संचालन संबंधी कारणों का हवाला देते हुए रद्द कर दी गईं।

“जोधपुर एयरपोर्ट: इंडिगो की 4 उड़ानें कैंसिल”

जोधपुर में भी इंडिगो की सेवाएं प्रभावित रहीं और एयरलाइन ने बिना स्पष्ट कारण बताए 4 फ्लाइट्स रद्द कर दीं—

•6E-6471 (बेंगलुरु–जोधपुर)

•6E-5142 (हैदराबाद–जोधपुर)

•6E-297 (मुंबई–जोधपुर)

•6E-6032 (जोधपुर–मुंबई)

रद्द होने से अचानक यात्रा रोकने पड़े पैसेंजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

“फ्लाइट कैंसिलेशन से देशभर में बढ़ी नाराज़गी”

जयपुर और जोधपुर ही नहीं, देशभर के कई एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानों के रद्द और री-शेड्यूल होने से यात्री नाराज़ हैं। कई यात्रियों ने शिकायत की कि—एयरलाइन समय पर जानकारी नहीं देती। ग्राहक सेवा में जवाब नहीं मिल रहा है। री-शेड्यूलिंग कई घंटों बाद से लेकर अगले दिन तक के लिए की जा रही है। हालाँकि इंडिगो का कहना है कि प्रभावित यात्रियों को रिफंड या री-शेड्यूलिंग विकल्प दिया जा रहा है और क्रू उपलब्धता तथा एयरक्राफ्ट पोजिशनिंग से जुड़ी दिक्कतों को जल्द सामान्य किया जाएगा।

“बड़ा सवाल: यात्रियों की परेशानी का जिम्मेदार कौन?”

लगातार इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें रद्द होने से यात्रियों का भरोसा प्रभावित हो रहा है। यह भी साफ नहीं है कि समस्या कब तक हल होगी। इंडिगो की ओर से स्थिति सुधारने का दावा किया जा रहा है, लेकिन यात्रियों के लगातार बिगड़ते हालात यह बड़ा सवाल खड़ा करते हैं कि— क्या एयरलाइंस यात्रियों की असुविधा की जिम्मेदारी लेगी? और क्या भविष्य में समय पर जानकारी देकर ऐसी परेशानियों से बचा जा सकेगा?

यह मुद्दा अब सिर्फ ऑपरेशनल नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और भरोसे से जुड़ चुका है।

Lakhveer Singh Shekhawat
लखवीर सिंह शेखावतauthor

पत्रकारिता में पिछले सात साल से सक्रिय हैं, वर्तमान में Times Now नवभारत में राजस्थान ब्यूरो हेड हैं। इससे पहले, ज़ी मीडिया और न्यूज़18 नेटवर्क के राजस्थान चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य किया है। उन्होंने जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री प्राप्त की और राजस्थान यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी में डिग्री हासिल की है। राजस्थान से संबंधित समाचारों और ख़बरों पर विशेष पकड़ रखते हैं। साथ ही देश की प्रमुख राजनीतिक घटनाओं को कवर करने में भी विशेषज्ञता हासिल है।

और पढ़ें
End of Article