देश

रूस में चला भारत का व्यापारिक पासा, EAEU FTA से एक्सपोर्ट को मिलेगी नई उड़ान; पढ़ें दोनों देशों का क्या है प्लान

मॉस्को में हुई उच्चस्तरीय बैठकों में भारत ने EAEU मुक्त व्यापार समझौते को आगे बढ़ाते हुए 2030 तक भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य पर जोर दिया। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने सप्लाई चेन, लॉजिस्टिक्स और भारतीय उद्योगों के लिए नए बाजार खोलने की दिशा में मजबूत रोडमैप पेश किया।

pm modi putin news

पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की फाइल फोटो।(फोटो सोर्स: PTI)

भारत अपनी आर्थिक ताकत को दुनिया में तेजी से बढ़ा रहा है और मॉस्को में हुई उच्चस्तरीय बैठकों ने इस बात पर फिर से मुहर लगा दी है। वाणिज्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल ने भारत-यूरेशियन आर्थिक संघ (EAEU) मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की प्रगति की समीक्षा की और साफ कर दिया कि हिंदुस्तान अब वैश्विक व्यापार का बड़ा खिलाड़ी बनकर उभर रहा है।

एक्सपोर्ट को नई उड़ाने देना भारत का लक्ष्य

इस दौरान उन्होंने यूरेशियन आर्थिक आयोग के व्यापार मंत्री आंद्रे स्लेपनेव, रूसी उद्योग एवं व्यापार उप मंत्री मिखाइल युरिन, और भारत-रूस उद्योग जगत के नेताओं के साथ गहन बातचीत की। फोकस साफ था कि भारत के एक्सपोर्ट को नई उड़ान, सप्लाई चेन को मजबूती और दोनों देशों के बीच व्यापार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचाना।

EAEU के साथ FTA का रोडमैप भी तय

भारत और रूस ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य तय किया है और इस दिशा में बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। EAEU के साथ FTA का रोडमैप भी तय है, जिसमें MSME, किसानों और मछुआरों के लिए नए बाजार तैयार करना शामिल है। सिर्फ वस्तुओं तक सीमित रहने की बजाय अब सेवाओं और निवेश के बड़े सेक्टर भी चर्चा के दायरे में आने वाले हैं।

मॉस्को वार्ता में फार्मा, टेलीकॉम, मशीनरी, ऑटोमोबाइल, रसायन, चमड़ा जैसे सेक्टरों पर तेज़ी से काम करने पर सहमति बनी। सबसे बड़ी बात दोनों देश हर तिमाही में रेगुलेटर-टू-रेगुलेटर बैठक करेंगे ताकि गैर-टैरिफ अड़चनों को तुरंत हटाया जा सके।

उद्योग सम्मेलन में वाणिज्य सचिव ने कंपनियों को साफ संदेश दिया कि “भारत की लॉजिस्टिक्स, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सह-उत्पादन की क्षमताओं का पूरा फायदा उठाइए और अपने प्रोजेक्ट 2030 लक्ष्य के साथ मैच कीजिए।”

भारत आज दुनिया के लिए एक भरोसेमंद पार्टनर है और 2047 तक ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करने की राह पर तेजी से बढ़ रहा है। मॉस्को में हुई यह बातचीत इसी बदलते, मजबूत होते और आत्मनिर्भर होते हिंदुस्तान की कहानी कहती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

लेटेस्ट न्यूज

प्रेरित कुमार
प्रेरित कुमार Author

मैं एक जिज्ञासु पत्रकार हूँ, जो खबरों के हर पहलू को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily India Newsletter!
संबंधित खबरें

सरकार बोली- IndiGO पर कार्रवाई जरूर होगी...आज भी फ्लाइट्स कैंसिल होने से यात्रियों की परेशानियां जारी, दिल्ली, कोलकाता में ज्यादा दिक्कत

सरकार बोली- IndiGO पर कार्रवाई जरूर होगी...आज भी फ्लाइट्स कैंसिल होने से यात्रियों की परेशानियां जारी, दिल्ली, कोलकाता में ज्यादा दिक्कत

Goa: 'डांस फ्लोर' पर 100 लोग मौजूद...देखते ही देखते जल गया पूरा क्लब, पुलिस बोली- सिलेंडर फटा, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया? जानें

Goa: 'डांस फ्लोर' पर 100 लोग मौजूद...देखते ही देखते जल गया पूरा क्लब, पुलिस बोली- सिलेंडर फटा, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया? जानें

TIMES NOW EXCLUSIVE: गोवा आग हादसे पर बोले सीएम सावंत- दोषियों को दी जाएगी सजा, किसी को नहीं बख्शा जाएगा

TIMES NOW EXCLUSIVE: गोवा आग हादसे पर बोले सीएम सावंत- दोषियों को दी जाएगी सजा, किसी को नहीं बख्शा जाएगा

Indigo Crisis: नहीं कम हो रही यात्रियों की परेशानी! आज भी 650 फ्लाइट्स कैंसिल, इंडिगो ने 10 दिसंबर तक संचालन सामान्य होने की जताई उम्मीद

Indigo Crisis: नहीं कम हो रही यात्रियों की परेशानी! आज भी 650 फ्लाइट्स कैंसिल, इंडिगो ने 10 दिसंबर तक संचालन सामान्य होने की जताई उम्मीद

हालात पर नजर रखने के लिए IndiGo ने गठित किया क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप, हवाई यात्री अब भी हलकान

हालात पर नजर रखने के लिए IndiGo ने गठित किया क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप, हवाई यात्री अब भी हलकान