देश

PAK से तनातनी के बीच नौसेना तैयार! समुद्र में तैनात 'INS सूरत' से मिसाइल दाग किया परीक्षण

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एक तरफ पाकिस्तान और भारत के बीच स्थिति बिगड़ती नजर आ रही है और इसी बीच भारतीय नौसेना ने मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया। भारत में बनी स्वदेशी मिसाइल डिस्ट्रॉयर INS सूरत ने अरब सागर में एक टार्गेट पर हमला किया।

Image

पहलगाम हिंसा के दो दिन बाद भारतीय नौसेना का मिसाइल परीक्षण

Photo : ANI

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर एक तरफ भारत और पाकिस्तान में तनातनी की स्थिति बढ़ती जा रही है, दूसरी तरफ गुरुवार को भारत की स्वदेशी गाइडेड मिसाइल विध्वंसक INS सूरत ने अरब सागर में समुद्र की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। पहलगाम हमले के दो दिन के दो दिन बाद किए गए इस परीक्षण में डिस्ट्रॉयर INS सूरत ने अरब सागर में समुद्र की सतह के पास टारगेट पर हमला किया।

"भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेशी गाइडेड मिसाइल विध्वंसक INS सूरत ने अरब सागर में अपने लक्ष्य पर सफलतापूर्वक हमला करने में सफलता प्राप्त की, जो हमारी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में एक और मील का पत्थर है।" ये बात भारतीय नौसेना ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद लिखी।

समाचार एजेंसी ANI ने रक्षा सूत्रों के हवाले से कहा है कि पाकिस्तान ने 24-25 अप्रैल को अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर कराची तट पर सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करने के लिए अधिसूचना जारी की है। सूत्रों ने यह भी कहा कि भारतीय एजेंसियां सभी घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रख रही हैं। पाकिस्तान की तरफ से होने वाले परीक्षणों के कयासों के बीच भारत ने मिसाइल परीक्षण करके सख्त संकेत देने की कोशिश की है।

भारतीय नौसेना इस परीक्षण पर ये भी कहा कि यह उपलब्धि भारत के स्वदेशी युद्धपोत डिजाइन, विकास और संचालन में भारतीय नौसेना की बढ़ती हुई क्षमता को दर्शाती है और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भरता के लिए राष्ट्र की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article