Rinku Singh News: इंडियन क्रिकेट टीम की शान धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह साइबर क्राइम का शिकार हो गए हैं। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को पुष्टि की कि क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। बताया गया कि सिंह की फेसबुक आईडी हैक कर ली गई है और हैकर्स ने उनकी आईडी बदलकर मोनेटाइजेशन से आने वाले पैसे भी अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए हैं। रिंकू ने इसकी शिकायत SSP अलीगढ़ से की है। मामले में साइबर थाना में अज्ञात हैकर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साइबर टीम को हैकर्स का पता लगाने और अकाउंट रिकवर करने के निर्देश दिए गए हैं। रिंकू के क्रिकेट टीम में व्यस्त रहने पर मामले की पैरवी उनके भाई सोनू सिंह कर रहे हैं।
अब मामला विस्तार से
सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस नीरज कुमार ने बताया कि सिंह ने हफ्ते की शुरुआत में उन्हें फोन करके अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल के हैक होने की जानकारी दी थी। इसके बाद, रिंकू के भाई सोनू सिंह ने बुधवार को शहर की साइबर सेल में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई और जल्द कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले सिंह अपने बिजी क्रिकेट शेड्यूल की वजह से अपना फेसबुक अकाउंट एक्टिव रूप से मैनेज नहीं कर रहे थे। हैकिंग के सोर्स का पता लगाने और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि क्या कोई फाइनेंशियल नुकसान हुआ या इसका गलत इस्तेमाल हुआ या नहीं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि रुपयों को हैकर्स ने अपने अकाउंट में ट्रांसफर किया है।

रिंकू की शादी जून में होगी
सांसद प्रिया सरोज और रिंकू सिंह ट्रेंडिंग जोड़ी
हाल ही में खबर आई कि रिंकू सिंह और मछलीशहर (जौनपुर) से सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी जून में होगी। दोनों की सगाई आठ जून 2025 को हो गई थी। अब शादी का इंतजार चल रहा था। पहले जानकारी थी कि 18 नवंबर 2025 को शादी होगी, फिर फरवरी 2026 की तारीख तय की गई, लेकिन क्रिकेट मैच के चलते यह लेट होती गई। अब फिर वर्ल्ड कप है और फिर IPL, जहां इसके बाद दोनों की शादी होगी। रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू सिंह ने बताया कि रिंकू की शादी जून में होगी।
