देश

IAF Video: युद्ध ही तो वीर का प्रमाण है...देखिए कैसे आसमान की प्रहरी बन दुश्मन को तबाह कर देती है इंडियन एयरफोर्स

IAF Video: भारतीय एयरफोर्स ने एक वीडियो जारी कर दिखाया है कि वो कैसे जंग के दौरान रिएक्ट करती है। एयरफोर्स के वीडियो में आक्रमक हमले से लेकर रक्षात्मक हमले तक की एक झलक दिखाई गई है।

Image

भारतीय एयरफोर्स ने दिखाई अपनी ताकत की एक झलक (फोटो- IAF)

IAF Video: भारतीय एयरफोर्स (IAF) ने एक नया वीडियो जारी कर अपनी ताकत की एक झलक पेश की है। इस वीडियो से ये साफ हो जा रहा है कि कैसे एयरफोर्स, जंग या तनाव के समय आसमान की प्रहरी बन जाती है और दुश्मन के हर हमले को नाकाम कर देती है। एयरफोर्स ने अपने वीडियो में यह भी दिखाया है कि कैसे वो दुश्मन के इलाके में घुसकर, उन ठिकानों को नष्ट कर देती है, जहां से भारत पर हमले की साजिश रची जाती है, जहां से हमले होते हैं।

एयरफोर्स के वीडियो में क्या-क्या

इंडियन एयरफोर्स के इस वीडियो में एयर डिफेंस सिस्टम की ताकत को भी दर्शाया गया है। जंग के दौरान दुश्मन के मिसाइलों से देश की रक्षा करना, एयर डिफेंस सिस्टम के भरोसे ही रहता है। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया इसकी ताकत देख भी चुकी है। वीडियो में कहा गया है, "भारतीय वायुसेना हमेशा दृढ़ संकल्प के साथ जवाब देती है।"

पाकिस्तान में हलचल मचना तय

इंडियन एयरफोर्स के इस वीडियो को देखकर पाकिस्तान में हलचल मचना तय है, क्योंकि हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान IAF ने पाकिस्तान में बड़ी तबाही मचाई है। भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में न सिर्फ आतंकी ठिकानों को उड़ाया बल्कि बाद में पाकिस्तान के हमलों के जवाब में उसके कई एयर बेस भी उड़ा डाले हैं।
Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article