देश

'भ्रमित करने वाली चालों से दुनिया गुमराह नहीं होगी', आतंकी हमले पर इस्लामाबाद के आरोपों को भारत ने किया खारिज

पाकिस्तानी राजधानी में एक अदालत के बाहर हुए आत्मघाती हमले में 12 लोगों के मारे जाने के कुछ ही घंटों बाद शहबाज शरीफ ने इस वारदात में 'भारतीय समर्थन से सक्रिय समूहों' के शामिल होने का आरोप लगाया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत ऐसे निराधार आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है।

Image

इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती हमले में 12 की मौत। तस्वीर-ANI

Photo : ANI

India slams Pakistan: इस्लामाबाद में हुए एक आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान द्वारा लगाए गए आरोपों को भारत ने मंगलवार को खारिज किया। भारत ने कहा कि पाकिस्तान के 'भ्रमित' करने वाली 'चालों' से दुनिया गुमराह नहीं होगी। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने उसके आरोपों को आधारहीन बताते हुए खारिज कर दिया। भारत ने इसे पाकिस्तान के "भ्रमित" नेतृत्व की ओर से झूठी कहानियां गढ़ने की एक तयशुदा रणनीति करार दिया।

इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती हमले में 12 की मौत

पाकिस्तानी राजधानी में एक अदालत के बाहर हुए आत्मघाती हमले में 12 लोगों के मारे जाने के कुछ ही घंटों बाद शहबाज शरीफ ने इस वारदात में 'भारतीय समर्थन से सक्रिय समूहों' के शामिल होने का आरोप लगाया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत ऐसे निराधार आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है।

यह पाकिस्तान की आजमाई हुई चाल-MEA

उन्होंने कहा, 'यह पाकिस्तान की एक पुरानी और आजमाई हुई चाल है कि वह अपने देश में जारी सैन्य-प्रेरित संवैधानिक उलटफेर और सत्ता पर कब्जे से अपने नागरिकों का ध्यान भटकाने के लिए भारत के विरुद्ध झूठी कहानियां गढ़े।'

'दुनिया पाकिस्तान की चालों से परिचित है'

प्रवक्ता जायसवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय वास्तविकता से भली-भांति परिचित है और पाकिस्तान के ऐसे हताश करने वाले भटकाने वाले हथकंडों से गुमराह नहीं होगा। इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती हमले के संबंध में पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने बताया कि हमलावर अदालत परिसर में घुसना चाहता था लेकिन असफल होने पर उसने इमारत के द्वार के पास पुलिस वाहन के निकट विस्फोट कर दिया।

हमलावर ने विस्फोट करके खुद को उड़ा लिया

गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में स्थित एक अदालत के बाहर मंगलवार को एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। विस्फोट स्थल का दौरा करने वाले नकवी ने कहा कि हमलावर अदालत परिसर में घुसना चाहता था, लेकिन असफल होने पर उसने दोपहर 12.39 बजे (स्थानीय समयानुसार) राजधानी के जी-11 इलाके में इमारत के फाटक पर एक पुलिस वाहन के पास विस्फोट करके खुद को उड़ा लिया।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

प्याज के दाम 59 फीसदी बढ़े! त्योहार से पहले आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार; मोदी सरकार पर भड़के खरगे

प्याज के दाम 59 फीसदी बढ़े! त्योहार से पहले आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार; मोदी सरकार पर भड़के खरगे

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम