देश

'नाविकों की सुरक्षा सबसे अहम...', ओमान तट के पास जहाज पर हमले को लेकर भारत नाराज; अमेरिकी पक्ष के सामने जताया कड़ा विरोध

Hormuz Tension Deepen: भारत ने ओमान के तट पर और होर्मुज स्ट्रेट के पास वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले की निंदा की। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस हमले को लेकर भारत ने अमेरिकी पक्ष के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया।

Image

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (फाइल फोटो)

Hormuz Tension Deepen: भारत ने ओमान के तट पर और होर्मुज स्ट्रेट के पास वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले की निंदा की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पलाऊ के झंडे वाले एमटी सेटेबेलो जहाज पर हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई।

वाणिज्यिक जहाज पर हमले को लेकर भारत नाराज

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि पलाऊ के झंडे वाले एमटी सेटेबेलो पर हुए हमले को लेकर हमने अमेरिकी पक्ष के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। हमने अमेरिकी सीडीए को बुलाया और उन्हें हमलों की चल रही घटनाओं के बारे में अपनी गहरी चिंताओं से अवगत कराया और उनके सामने कड़ा विरोध भी दर्ज कराया।

जायसवाल ने कहा कि यह हमले उस क्षेत्र में तैनात अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई से जुड़े हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रभावित तीनों जहाज विदेशी ध्वज वाले हैं और इनमें से कोई भी भारतीय स्वामित्व वाला जहाज नहीं है।

नाविकों की सुरक्षा अहम

रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बात स्पष्ट कर दी है कि भारतीय नाविक की सुरक्षा सर्वोपरी है। उन्होंने कहा, ''पिछले कुछ दिनों में हमने पश्चिम एशिया में भारतीय नाविकों से जुड़ी हुई कई घटनाएं देखी हैं। हम अपने नाविक समुदाय की भलाई और सुरक्षा को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं और इस बार तो फिर से दोहराने की जरूरत नहीं है।''

भारत ने कूटनीतिक रास्ता अपनाने की फिर की अपील

उन्होंने कहा कि कल, हमने ओमान के तट के पास एक जहाज पर हुए हमले की निंदा की, जिसमें दुर्भाग्य से तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। हमने कड़ा विरोध दर्ज कराने के लिए अमेरिकी अधिकारी को तलब किया था। इस इलाके में जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बहुत चिंताजनक हैं और यह वहां चल रहे संघर्ष का सीधा नतीजा हैं। यह हमले बंद होने चाहिए और हम इलाके में जल्द शांति और स्थिरता लाने के लिए बातचीत और कूटनीति की अपील दोहराते हैं।

कितने भारतीय नाविक हैं तैनात?

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगल ने गुरुवार को बताया कि मौजूदा समय में भारतीय ध्वज वाले जहाजों पर कुल 562 भारतीय नावित तैनात हैं। इनमें से 329 नाविक होर्मुज स्ट्रेट के पश्चिम में स्थित फारस की खाड़ी क्षेत्र में और 233 नाविक होर्मुज के पूर्व में स्थित ओमान की खाड़ी में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि पूरे खाड़ी क्षेत्र में कुल 18,000 से अधिक भारतीय नाविक कार्यरत हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अमेरिका-ईरान नहीं, रूस और यूक्रेन युद्ध भी पहुंचा रहा भारतीयों को नुकसान...जानें- काला सागर में क्या हुआ जो गायब हो गए दो भारतीय

अमेरिका-ईरान नहीं, रूस और यूक्रेन युद्ध भी पहुंचा रहा भारतीयों को नुकसान...जानें- काला सागर में क्या हुआ जो गायब हो गए दो भारतीय

आज लोकसभा में पेश होगा पेपर लीक पर सख्त सजा वाला बिल, संसद में छात्रों पर 'पैलेट गन' और 'लाठीचार्ज' के मुद्दे पर हंगामे के आसार

आज लोकसभा में पेश होगा पेपर लीक पर सख्त सजा वाला बिल, संसद में छात्रों पर 'पैलेट गन' और 'लाठीचार्ज' के मुद्दे पर हंगामे के आसार

आज की ताजा खबर, 27 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पैलेट गन को लेकर संसद में फिर हंगामे के आसार...सिद्धारमैया बोले- 'राजनीति अब भ्रष्ट हो चुकी', ईरान पर हमले रोकने से कच्चा तेल की कीमत घटी

आज की ताजा खबर, 27 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पैलेट गन को लेकर संसद में फिर हंगामे के आसार...सिद्धारमैया बोले- 'राजनीति अब भ्रष्ट हो चुकी', ईरान पर हमले रोकने से कच्चा तेल की कीमत घटी

जंतर-मंतर आंदोलन के बीच पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों पर दिल्ली पुलिस का सख्त एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी

जंतर-मंतर आंदोलन के बीच पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों पर दिल्ली पुलिस का सख्त एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी

असम में बाढ़ से तबाही, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 68 हुआ, 5 जिलों में 5.24 लाख से अधिक आबादी अभी भी प्रभावित

असम में बाढ़ से तबाही, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 68 हुआ, 5 जिलों में 5.24 लाख से अधिक आबादी अभी भी प्रभावित