देश

उम्मीद है इन व्यवधानों को अमेरिकी प्रशासन..., H1B वीजा फीस बढ़ोतरी पर भारत सरकार ने क्या कुछ कहा

H1B Visa: अमेरिका ने एच1बी वीजा फीस को बढ़ाकर सालाना एक लाख अमेरिकी डॉलर यानी 88 लाख रुपये कर दी है। इस पर भारत सरकार की प्रतिक्रिया सामने आई है जिसमें कहा गया है कि सभी संबंधित पक्षों द्वारा इसके पूर्ण निहितार्थों का अध्ययन किया जा रहा। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत उम्मीद करता है कि इन व्यवधानों को अमेरिकी प्रशासन द्वारा उपयुक्त तरीके से दूर किया जा सकता है।

Image

H1B वीजा फीस बढ़ोतरी पर आई भारत सरकार की प्रतिक्रिया (फाइल फोटो साभार: AP)

Photo : AP

H1B Visa: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एच1बी वीजा फीस को बढ़ाकर सालाना एक लाख अमेरिकी डॉलर यानी 88 लाख रुपये करने संबंधी घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए। इस पर शनिवार को भारत सरकार की प्रतिक्रिया सामने आई जिसमें कहा गया कि ट्रंप के इस कदम से मानवीय समस्याएं पैदा हो सकती हैं। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत उम्मीद करता है कि इन व्यवधानों को अमेरिकी प्रशासन द्वारा उपयुक्त तरीके से दूर किया जा सकता है।

MEA ने क्या कुछ कहा?

विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने अमेरिकी एच1बी वीजा प्रोग्राम पर प्रस्तावित प्रतिबंधों से संबंधित रिपोर्ट देखी हैं। इस पर सभी संबंधित पक्षों द्वारा इसके पूर्ण निहितार्थों का अध्ययन किया जा रहा है, जिसमें भारतीय उद्योग भी शामिल है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों देशों के उद्योगों की नवाचार और रचनात्मकता में हिस्सेदारी है और उनसे आगे के सर्वोत्तम मार्ग पर परामर्श की उम्मीद की जा सकती है।

जायसवाल ने कहा कि दक्ष प्रतिभाओं के आने-जाने एवं आदान-प्रदान ने अमेरिका और भारत में प्रौद्योगिकी विकास, नवाचार, आर्थिक विकास, प्रतिस्पर्धात्मकता और धन सृजन में बहुत बड़ा योगदान दिया है। जायसवाल ने कहा, ‘‘इसलिए नीति निर्माता हालिया कदमों का मूल्यांकन पारस्परिक लाभों को ध्यान में रखते हुए करेंगे, जिसमें दोनों देशों के लोगों की जनता के स्तर पर मजबूत संबंध भी शामिल हैं।’’ उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका, दोनों के उद्योगों की ‘‘नवाचार और रचनात्मकता में हिस्सेदारी है और उनसे आगे के सर्वोत्तम मार्ग पर परामर्श की उम्मीद की जा सकती है।’’

सनद रहे कि ट्रंप ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत एक सरकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिससे अमेरिका में एच-1बी वीजा पर काम कर रहे भारतीय पेशेवरों पर प्रभाव पड़ेगा। इस आदेश के तहत "विशेष व्यवसाय" में कार्यरत आप्रवासियों को एच-1बी आवेदनों के साथ 1,00,000 अमेरिकी डॉलर का भुगतान नहीं करने पर अमेरिका में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह आदेश 21 सितंबर, 2025 रात 12:01 बजे से प्रभावी होगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article