देश

कई राज्यों के बदले गए राज्यपाल-उपराज्यपाल, RN Ravi बने बंगाल के गवर्नर; सैयद अता हसनैन को बिहार की जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

राष्ट्रपति की ओर से जारी आदेश के अनुसार शिव प्रताप शुक्ल (Shiv Pratap Shukla) को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वो हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे। इसके अलावा जिष्णु देव वर्मा (Jishnu Dev Varma) को तेलंगाना से महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है।

Image

देश के कई राज्यों के बदले गए राज्यपाल-उपराज्यपाल।

Photo : Twitter

देश के कई राज्यों में राज्यपाल और उपराज्यपाल पदों पर बड़ा फेरबदल हुए हैं। राष्ट्रपति ने राज्यपाल और उपराज्यपाल पदों पर बड़ी फेरबदल की है। वहीं, नई नियुक्तियों की घोषणा भी की गई है। बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया गया है। वहीं, आर एन रवि को बंगाल की राज्यपाल बनाया गया है।

राष्ट्रपति की ओर से जारी आदेश के अनुसार शिव प्रताप शुक्ल (Shiv Pratap Shukla) को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वो हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे। इसके अलावा जिष्णु देव वर्मा (Jishnu Dev Varma) को तेलंगाना से महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है।

सैयद अता हसनैन को बने बिहार के राज्यपाल

इसके अलावा नंद किशोर यादव (Nand Kishore Yadav) को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी सैयद अता हसनैन (Syed Ata Hasnain) को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है।

साथ ही केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) को तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

कविंदर गुप्ता को बनाया गया हिमाचल का राज्यपाल

लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता (Kavinder Gupta) को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (Vinai Kumar Saxena) को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

तरनजीत सिंह संधू बने दिल्ली के उपराज्यपाल

इसके अलावा भारत के पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू (Taranjit Singh Sandhu) को दिल्ली का नया उपराज्यपाल बनाया गया है। बता दें कि केंद्र सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को कई राज्यों में शासन व्यवस्था को मजबूत करने के कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article