देश

बिहार में करारी हार के बाद हेमंत से रिश्ते सुधारने में जुटी कांग्रेस! राहुल के करीबी बोले- हमारा गठबंधन है मजबूत

India Alliance: कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की और राज्य में 'इंडिया' गठबंधन के भीतर दरार की खबरों को खारिज कर दिया। वेणुगोपाल ने कहा कि गठबंधन पूरी तरह से एकजुट और मजबूत है और लोगों को ध्यान में रखकर नीतियां बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Image

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (बाएं) और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (दाएं) (फाइल फोटो साभार: @HemantSorenJMM)

Photo : Twitter

India Alliance: कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की और राज्य में 'इंडिया' गठबंधन के भीतर दरार की खबरों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में 'इंडिया' गठबंधन पूरी तरह से एकजुट और मजबूत है।

उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता से उस वक्त बात की है, जब सोशल मीडिया मंचों पर कई लोग यह अटकलें लगा रहे हैं कि हेमंत सोरेन भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल हो सकते हैं। वेणुगोपाल ने कहा कि गठबंधन पूरी तरह से एकजुट और मजबूत है और लोगों को ध्यान में रखकर नीतियां बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

वेणुगोपाल ने क्या कुछ कहा

वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से बात हुई। इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि झारखंड में हमारा ‘इंडिया’ गठबंधन पूरी तरह से मजबूत व एकजुट है और जन-केंद्रित कल्याणकारी नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है जो झारखंड के प्रत्येक नागरिक की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करता है।"

उन्होंने कहा कि दक्षिणपंथी ट्रोल नेटवर्क का दुष्प्रचार और संगठित अफवाहें उनकी बढ़ती हुई हताशा और राजनीतिक असुरक्षा के संकेत हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा, "हम इस तरह की सस्ती ट्रोलिंग से प्रभावित नहीं होते हैं और लोगों ने हम पर जो भरोसा जताया है, उसे वे कभी कम नहीं कर सकते। हमारी एकता बरकरार है, हमारा उद्देश्य स्पष्ट है और हमारा गठबंधन पहले से कहीं अधिक मजबूत है।"

चुनावों में 'इंडिया' गठबंधन का क्या रहा हाल?

सनद रहे कि पिछले साल, हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें जीतकर 'इंडिया' गठबंधन को जीत दिलाई थी। झामुमो ने 34 सीटों पर कब्जा किया था, जबकि अन्य सहयोगियों ने 22 सीटें हासिल कीं जिनमें कांग्रेस को 16, राजद को चार और भाकपा-माले को दो सीटें मिली थीं। वहीं, एनडीए को 24 सीटों से संतोष करना पड़ा था जिसमें भाजपा के खाते में 21 सीटें आई थीं, जबकि आजसू पार्टी, लोजपा (रामविलास) और जदयू ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article