देश

हिसार में गैंगस्टर को हथकड़ी पहनाकर पुलिस ने बाजार में घुमाया, 61 मामलों का आरोपी है

पुलिस ने रिमांड पर लेने के बाद गैंगस्टर दलजीत को हांसी के बाजारों में बेड़िया डालकर कई किलोमीटर तक घुमाया। दिलजीत सिहाग फिरौती, लूटपाट, जानलेवा हमला और हत्या प्रयास सहित करीब 61 मुकदमों में वांछित रहा है।

Image

हिसार में गैंगस्टर को हथकड़ी पहनाकर पुलिस ने बाजार में घुमाया, 61 मामलों का आरोपी है

हिसार में पुलिस ने कुख्यात अपराधी दलजीत सिहाग के हाथों में बेड़िया डालकर बाजार में घुमाया। 61 मामलों के इस अपराधी की जिले की हांसी पुलिस द्वारा पैदल परेड करवाई गई है।पुलिस ने गांव सिसाय निवासी गैंगस्टर दलजीत को झज्जर से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इसके बाद उसके दोनों हाथों को बेड़ियों से बांधा और पैदल परेड करवाई गई।गैंगस्टर की परेड के दौरान भारी पुलिस दलबल भी उसके साथ मौजूद रहा। इस दौरान बाजारों में लोगों ने गैंगस्टर की परेड देखकर पुलिस की इस कार्रवाई को सरहाया।

61 मुकदमों में वांछित रहा है

दरअसल, DGP ओपी सिंह के आदेश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत हांसी पुलिस ने कुख्यात अपराधी सिसाय निवासी दलजीत सिहाग को झज्जर से एक दिन का प्रोडक्शन वारंट लेकर रिमांड पर लिया है। पुलिस ने रिमांड पर लेने के बाद गैंगस्टर दलजीत को हांसी के बाजारों में बेड़िया डालकर कई किलोमीटर तक घुमाया। दिलजीत सिहाग फिरौती, लूटपाट, जानलेवा हमला और हत्या प्रयास सहित करीब 61 मुकदमों में वांछित रहा है। पुलिस का कहना है कि ऐसे कठोर कदम न केवल बदमाशों को संदेश देते हैं, बल्कि यह समाज को जागरूक करने की एक महत्वपूर्ण पहल भी है।

जनवरी 2019 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी

दलजीत सिहाग जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में हांसी में मिंटू गुर्जर की हत्या की थी। यह हत्या 2016 में दलजीत और उसके साथियों ने मिलकर की थी। इस मामले में 30 जनवरी 2019 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। इसी मामले में दलजीत झज्जर जेल में बंद हैं। हांसी SP अमित यशवर्द्धन ने बताया कि दलजीत सिहाग कुख्यात क्रिमिनल है। यह सोशल मीडिया के माध्यम से अपने आपको प्रदर्शित कर रहा था। अपनी गतिविधियां दिखाकर यह सांत्वना लेने का प्रयास कर रहा था। इसके सोशल मीडिया पर करीब सवा लाख फॉलोअर्स हैं। इस पर करीब 55 से 60 केस दर्ज हैं। इसके सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो कर काफी सारी युवक जो कुछ इस इलाके के हैं और कुछ बाहर के हैं वो इससे कहीं ना कहीं प्रभावित हो रहे थे। हमारे लिए यह चैलेंज रहता हैं। हम चाहते हैं कि युवक गलत राह पर ना भटकें। दलजीत कई प्रकार के अपराध में शामिल रहा है।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article