देश

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी और खड़गे की मौजूदगी में कांग्रेस की अहम बैठक

बैठक में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, विधानमंडल दल के नेता शकील अहमद खान और मदन मोहन झा, साथ ही सांसदों ने हिस्सा लिया।

Image

राहुल गांधी और खड़गे (फाइल फोटो:PTI)

इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अध्यक्षता में मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की गई।बैठक में आगामी बिहार चुनावों को लेकर चर्चा हुई। इस बात की जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल के जरिए दी।

उन्होंने अपने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी के नेतृत्व में, बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों के संबंध में, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान और मदन मोहन झा तथा सांसदों सहित बिहार के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।"

वहीं, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट को रिपोस्ट किया, जिसमें लिखा गया था, "कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से बिहार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मुलाकात की।"

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में विपक्षी इंडिया गठबंधन के साथ तालमेल को लेकर भी चर्चा हुई।बैठक से पहले बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा था, "बिहार में अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की जाएगी और आगे की रणनीति बनाई जाएगी।"

कांग्रेस बिहार अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा था, "इंडी गठबंधन को मजबूत करने की पूरी तैयारी है और यह बैठक सभी मुद्दों को लेकर है, चाहे वह सीट शेयरिंग हो या चुनाव प्रचार, सब पर चर्चा हो सकती है।"बता दें कि पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों में से केवल 19 सीटें ही अपने नाम कर पाई थीं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article