देश

दिल्ली-NCR में आज से गर्मी का टॉर्चर, 40 डिग्री पहुंचेगा पारा; जानें अन्य राज्यों का क्या रहेगा हाल

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jun 3, 2023, 11:00 AM IST

IMD Weather Forecast: मौसम विभाग का कहना है कि जून के अंत में आने वाले मानसून से पहले दिल्ली वासियों को गर्मी का सितम झेलना पड़ेगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है, जिस कारण बारिश की गतिविधियों में भी कमी आएगी।

Image

Weather forecast

Photo : BCCL

IMD Weather Forecast: राजधानी दिल्ली-NCR (Delhi Weather) समेत देश के कई हिस्सों में पिछले दिनों हुई बारिश (Rainfall) से राहत का दौर जारी है। हालांकि, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( Weather Forecast) की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान (Weather Update) के अनुसार, दिल्ली- NCR, उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में एक बार फिर तापमान (Temperature) बढ़ने के आसार हैं। आईएमडी (IMD) ने बताया है कि तीन जून (आज) से राजधानी दिल्ली के मौसम में बदलाव आएगा और पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि जून के अंत में आने वाले मानसून (Monsoon Update) से पहले दिल्ली वासियों को गर्मी का सितम झेलना पड़ेगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है, जिस कारण बारिश की गतिविधियों में भी कमी आएगी। हालांकि, वैज्ञानिकों का कहना है कि बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और बीच-बीच में बूंदाबांदी के आसार हैं।

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों में राजस्थान, मध्य प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान धूल भरी आंधी भी चल सकती है। इसके अलावा केरल, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबाद द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होगी। पश्चिमी हिमाचल, सिक्किम, तमिलनाडु व कर्नाटक के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भी बारिश हो सकती है।

कुछ दिन में होने वाली है मानसून की एंट्री

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में देश में मानसूनी गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। मौसम विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में 10 जून के आसपास मानसून दस्तक दे सकता है। सइके बाद गुजरात व आसपास के इलाकों में 20 जून के आसपास मानसूनी गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में 15 से 25 जून के बीच और दिल्ली में 30 जून के आसपास मानसून दस्तक देगा।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article