देश

Weather Update: दक्षिण में मूसलाधार बारिश तो यूपी में हीटवेव का अलर्ट, जानें अन्य राज्यों का हाल

Weather Update: आईएमडी ने बताया कि यूपी और पूर्वी भारत के राज्यों में हीटवेव जारी रहेगा। आईएमडी ने अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Weather Update: दक्षिण भारतीय राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है और मानसून तेज गति से आगे बढ़ रहा है, लेकिन फिलहाल उत्तर प्रदेश और पूर्वी भारत को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि अगले पांच दिनों तक पूर्वी भारत और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। इस दौरान लू से बचने की चेतावनी जारी की गई है।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

वहीं, दक्षिण भारतीय राज्यों और महाराष्ट्र में बारिश से छुटकारा मिलने की संभावना नहीं दिख रही है। आईएमडी ने बताया कि नौ और 10 जून को दक्षिण कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा नौ जून से उत्तर-पश्चिम भारत में लू चलने की नई स्थिति शुरू होने की संभावना है।

मुंबई पहुंचा मानसून

इधर, आईएमडी ने बताया कि तय समय से दो दिन पहले ही मानसून मुंबई पहुंच चुका है। मानसून ने नौ जून को मुंबई में दस्तक दी, जबकि अनुमान लगाया गया था कि 11 जून को मानसून मुंबई पहुंचेगा। हालांकि, मानसून के पहुंचने से मुंबई में बारिश शुरू हो गई है। मुंबई समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है।

राजस्थान में कैसा है मौसम?

इसके साथ ही राजस्थान के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे अधिकांश स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान जैसलमेर में 28.2 मिलीमीटर, उदयपुर में 25.3 मिमी, प्रतापगढ के छोटी सादडी में 23 मिमी, उदयपुर के सराडा में 22 मिमी, चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में 20 मिमी, रेलमगरा में 16 मिमी, राजसमंद के हुरडा में 13 मिमी और अन्य कई स्थानों पर 10 मिमी से एक मिमी तक बारिश दर्ज की गई।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article