देश

'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं'; पूर्व CJI चंद्रचूड़ की वकीलों को सलाह, बोले- विरोधियों के अपमान को करें नजरअंदाज

Former CJI Chandrachud: भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने वकील बनने की चाहत रखने वाले लोगों को सलाह दी है कि वे विरोधियों के अपमान को नजरअंदाज करें। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कि सफलता का कोई ‘‘शॉर्टकट’’ नहीं है और कानून के छात्रों को आजीवन सीखने वाला और स्वतंत्र विचारक होना चाहिए।

Image

पूर्व प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ (फाइल फोटो: ANI)

Photo : ANI

Former CJI Chandrachud: भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने वकील बनने की चाहत रखने वाले लोगों को सलाह दी है कि वे विरोधियों के अपमान को नजरअंदाज करें, क्योंकि इससे उन्हें मुकदमे जीतने में मदद नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि वे सेवानिवृत्ति के बाद भी इसी सिद्धांत का पालन कर रहे हैं।

क्या कुछ बोले पूर्व CJI चंद्रचूड़

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने शनिवार को छत्रपति संभाजीनगर में विष्णुपंत एडवांट व्याख्यान श्रृंखला के दौरान विधि छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वकालत एक तनावपूर्ण पेशा है और वकीलों की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को व्यवस्थित तरीके से दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वकीलों को अपनी पहचान को ‘‘हर चीज से पहले न्याय के सुविधादाता’’ के रूप में पुनः स्थापित करना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नैतिकता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कि सफलता का कोई ‘‘शॉर्टकट’’ नहीं है और कानून के छात्रों को आजीवन सीखने वाला और स्वतंत्र विचारक होना चाहिए।

कानून के दिग्गज जानकार और अनुभवी अधिवक्ता फली नरीमन की वकीलों को दी गई सलाह का हवाला देते हुए पूर्व प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि अपनी राय के प्रति हमेशा ईमानदार और जिम्मेदार रहें। विधि छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपने कानून और तथ्यों को गहराई से जानें तथा ध्यान रखें कि आप अपने मामले को पुराने फैसलों के जरिये सही ठहराने की कोशिश में न भटक जाएं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article