देश

Prachand Choppers: चीन-पाक के मोर्चे पर सेना की मोर्चेबंदी, 156 प्रचंड हेलिकॉप्टर खरीदेगी वायु सेना

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 30, 2023, 10:31 AM IST

Prachand Light Combat choppers: प्रचंड को भारतीय वायु सेना और सेना की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह रेगिस्तान के साथ सियाचिन एवं लद्दाख की ऊंचाइयों पर आसानी से उड़ान भर सकता है। प्रचंड का वजन करीब 5.8 टन है। यह स्टील्थ फीचर, प्रोटेक्शन सिस्टम से लैस है और रात में हमला कर सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह 5000 मीटर की ऊंचाई पर लैंड कर सकता है।

Image

अचूक है प्रचंड का प्रहार।

Photo : ANI

Prachand Light Combat choppers: चीन और पाकिस्तान दोनों सीमा पर अपनी ताकत बढ़ाने में जुटी भारतीय वायु सेना (IAF) अपने मोर्चेबंदी को और धार देने जा रही है। वायु सेना हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (HAL) से 156 हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर खरीदने जा रही है। इसके लिए सरकार के पास वह ऑर्डर भेजने की तैयारी में है। यह रक्षा क्षेत्र में सबसे बड़ी खरीद में से एक होगी और इससे डिफेंस में 'मेक इन इंडिया' के प्रयासों को मजबूती मिलेगी। इन हल्के हेलिकॉप्टरों को वायु सेना और थल सेना चीन एवं पाकिस्तान सीमा पर तैनात करेगी।

प्रस्ताव को जल्द मिलेगी मंजूरी

बीते 15 महीनों में IAF और सेना अपने बेड़े में 15 प्रचंड हेलिकॉप्टरों को शामिल कर चुके हैं। शामिल किए जाने से दुर्गम एवं विषम हालातों में इन हेलिकॉप्टरों का ट्रायल हुआ। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा, 'भारतीय वायु सेना ने 156 और प्रचंड हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए सरकार के पास एक संयुक्त अधिग्रहण प्रस्ताव भेजा है। इस जल्द मंजूरी मिलने की संभावना है।'

वायु सेना को 66 हेलिकॉप्टर मिलेंगे

वायु सेना अपनी खरीद से 'मेक इन इंडिया' मुहिम को और मजबूत बना रही है। हाल ही में विदेश दौरे पर गए एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए वायु सेना करीब 100 हल्के लड़ाकू विमान मार्क 1ए को खरीदने की योजना बना रही है। इन दोनों खरीद प्रस्तावों की अनुमानित कीमत करी 1.5 लाख करोड़ रुपए है। रिपोर्ट के मुताबिक खरीदे जाने वाले 156 हेलिकॉप्टरों में से 66 चॉपर वायु सेना को 90 सेना को मिलेंगे।

मल्टी रोल हेलिकॉप्टर है प्रचंड

प्रचंड को भारतीय वायु सेना और सेना की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह रेगिस्तान के साथ सियाचिन एवं लद्दाख की ऊंचाइयों पर आसानी से उड़ान भर सकता है। प्रचंड का वजन करीब 5.8 टन है। यह स्टील्थ फीचर, प्रोटेक्शन सिस्टम से लैस है और रात में हमला कर सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह 5000 मीटर की ऊंचाई पर लैंड कर सकता है। यह खूबी दुनिया के अन्य किसी हेलिकॉप्टर में नहीं है। इसका इस्तेमाल खोज एवं आतंकरोधी अभियान चलाने में किया जा सकता है। यह एक मल्टी रोल हेलिकॉप्टर है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article