देश

Explained: राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' पर कांग्रेस ने कितने करोड़ किए खर्च? जान लीजिए पूरा हिसाब

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2024, 08:18 AM IST

Bharat Jodo Yatra Spending Details Here: राहुल गांधी इन दिनों 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' कर रहे हैं। इसी बीच एक अहम जानकारी सामने आई है कि कांग्रेस ने 2022-23 में 'भारत जोड़ो यात्रा' पर 71.80 करोड़ रुपये खर्च किये। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में यात्रा का आखिरी दिन था, अब ये यात्रा झारखंड में प्रवेश करेगी।

Image

भारत जोड़ो यात्रा पर हर दिन कितना हुआ खर्च?

Photo : PTI

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra Cost Explained: क्या आप जानते हैं कि राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर उनकी पार्टी कांग्रेस ने कुल कितने करोड़ रुपये खर्च किए थे? भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा पार्ट चल रहा है, जिसका नाम 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' रखा गया है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। पिछली बार ये यात्रा 145 दिनों तक चली थी। जिसका रूट कन्याकुमारी से कश्मीर तक था। आपको पुरानी यात्रा का हिसाब-किताब बताते हैं।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर प्रतिदिन 49 लाख रुपये का खर्च आया(Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra Cost)

कांग्रेस पार्टी ने 2022-23 में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गयी अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर कुल 71.80 करोड़ रुपये खर्च किये। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 145 दिनों तक चली थी और यह 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त हुई थी। कांग्रेस की इस यात्रा पर औसतन प्रतिदिन 49 लाख रुपये का खर्च आया था।

कांग्रेस का चुनावी खर्च 192.5 करोड़ रुपये से अधिक

कांग्रेस पार्टी द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए निर्वाचन आयोग के पास दाखिल नवीनतम वार्षिक अंकेक्षण रिपोर्ट के अनुसार उसने 2022-23 में चुनाव-पूर्व सर्वेक्षणों पर 40,10,15,572 रुपये खर्च किए। वित्तीय वर्ष 2022-23 में कांग्रेस पार्टी का चुनावी खर्च 192.5 करोड़ रुपये से अधिक था।

कांग्रेस को 452.30 करोड़ रुपये का मिला चंदा

अंकेक्षण की इस अवधि के दौरान कांग्रेस पार्टी ने 2022 में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जबकि 2023 की शुरुआत में त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में चुनाव लड़ा। हिमाचल प्रदेश में पार्टी को जीत मिली थी। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कांग्रेस को 452.30 करोड़ रुपये का चंदा मिला।

पश्चिम बंगाल से फिर शुरू हुई राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुक्रवार को पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा के कारण निर्धारित समय से कुछ घंटे देरी से मुर्शिदाबाद जिले में फिर शुरू हुई। वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यात्रा सुबह 8 बजे शुरू होने वाली थी, लेकिन जिला प्रशासन ने दिन में शुरू होने वाली परीक्षा के कारण पार्टी से इसे देर से शुरू करने के लिए कहा, इसलिए यह मुर्शिदाबाद जिले के नबग्राम से पूर्वाह्न 10.30 बजे शुरू हुई। बहरामपुर से सांसद चौधरी ने दावा किया कि परीक्षा का हवाला देते हुए पड़ोसी बीरभूम जिले में यात्रा आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया है, जहां से होते हुए यात्रा को झारखंड के पाकुड़ में प्रवेश करना है।

मुर्शिदाबाद जिले में रोड शो करने की इजाजत नहीं

उन्होंने कहा कि इसी कारण से मुर्शिदाबाद जिले में रोड शो करने की इजाजत नहीं दी गई। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सुबह 9.45 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। चौधरी ने कहा, 'मुझे समझ में नहीं आ रहा कि अगर परीक्षार्थियों के केंद्रों में प्रवेश के बाद हम शांतिपूर्वक अपनी यात्रा आयोजित करते हैं, तो इसमें क्या समस्या है।' यात्रा नबग्राम से कुछ वाहनों के साथ शुरू हुई और गांधी एक लाल गाड़ी में सवार थे, सड़क पर खड़े कांग्रेस के कुछ समर्थकों ने उन्हें फूलों के गुलदस्ते दिए। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि दोपहर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में यात्रा का आखिरी दिन है। उन्होंने कहा कि इसे पहले दिन से ही राज्य में लोगों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। रमेश ने कहा, 'इससे पता चलता है कि ‘इंडिया’ गठबंधन मजबूत है और 2024 का आम चुनाव लड़ेगा और (पश्चिम बंगाल में) भाजपा को 18 से शून्य सीटों पर ले आएगा।' साल 2019 के आम चुनाव में भाजपा ने पश्चिम बंगाल की 42 में से 18 लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस दो पर विजयी रही थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article