देश

Seema Haider : नेपाल में जहां ठहरी थी सीमा हैदर, सुनिए उस होटल मालिक का क्या है कहना

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2023, 04:48 PM IST

Seema Haider News: एटीएस कई सवालों के जवाब तलाश रही है। मसलन उसके पास इतने सारे पासपोर्ट, मोबाइल, जन्मतिथि एवं अन्य दस्तावेज कहां से आए। पाकिस्तान में और वहां से निकलने के बाद नेपाल और भारत पहुंचने में उसकी किसने मदद की। उसने दिल्ली एवं एनसीआर में अन्य लोगों से संपर्क करने की क्यों कोशिश की।

Seema Haider News: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर से यूपी एटीएस की पूछताछ हो रही है। सीमा पर पाकिस्तानी एजेंट होने की चर्चाओं के बीच टाइम्स नाउ नवभारत ने नेपाल के उस होटल मालिक से बात की है जहां सीमा अपने 'प्रेमी' के साथ रुकी थी। विनायक गेस्ट हाउस के मालिक गणेश ने चैनल से खास बातचीत में बताया कि सीमा उसके यहां करीब सात से आठ दिनों तक रही। उसके साथ सचिन भी था। होटल मालिक का कहना है कि सचिन ने होटल बुक कराया था। इसके अगले दिन सीमा वहां पहुंची। दोनों ने होटल के बिल का भुगतान भारतीय रुपये में किया। सीमा मार्च के महीने में नेपाल आई थी।

सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे रही सीमा

अपने चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। आईएसआई का एजेंट का संदेह होने पर यूपी एटीएस उससे पूछताछ कर रही है। सूत्रों का कहना है कि एटीएस ने जो सवाल किए हैं, सीमा उनका संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई है। उससे तीसरे राउंड की पूछताछ हो रही है। सूत्रों के मुताबिक सीमा जिस तरह से सवालों का जवाब देने में चतुराई दिखा रही है उससे शक पैदा हुआ है कि वह एक ट्रेंड एजेंट है। कई सवालों के जवाब उसने घुमा फिरा कर दिए हैं।

कई सवालों के जवाब तलाश रही ATS

एटीएस कई सवालों के जवाब तलाश रही है। मसलन उसके पास इतने सारे पासपोर्ट, मोबाइल, जन्मतिथि एवं अन्य दस्तावेज कहां से आए। पाकिस्तान में और वहां से निकलने के बाद नेपाल और भारत पहुंचने में उसकी किसने मदद की। उसने दिल्ली एवं एनसीआर में अन्य लोगों से संपर्क करने की क्यों कोशिश की। उसने अपना घर किसको बेचा। सूत्रों का कहना है कि सीमा इन सवालों के जवाब साफ-साफ नहीं दे रही है।

सीमा ने भागकर गुलाम से शादी की थी?

सीमा हैदर के झूठ से एक-एक कर पर्दा भी उठ रहा है। सीमा भले ही अपने पहले पति गुलाम हैदर को लेकर जो भी बोल रही हो लेकिन उसके एक एफिडेविट से जो कहानी निकलकर सामने आ रही है वो चौंकाने वाली है और सीमा पर सवाल खड़े कर रही है। सीमा की मानें तो गुलाम से उसका तलाक हो चुका है वो उसके साथ अब कभी नहीं रहना चाहती। सीमा ये भी कह चुकी है कि उसकी और गुलाम ने लव मैरिज नहीं की थी लेकिन उसका ये झूठ भी पकड़ा गया है। सूत्रों का दावा है कि सीमा ने गुलाम से भागकर शादी की थी। वहीं, सीमा के पड़ोसियों का कहना है कि वह मोहब्बत को बदनाम कर रही है। एक व्यक्ति ने सीमा के चरित्र पर भी सवाल उठाए। एक महिला को अकेले घर पर छोड़ना अच्छी बात नहीं होती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article