देश

Nepal Hindu Population: जिस नेपाल की पहचान थी हिंदू राष्ट्र, वहीं घटने लगी हिंदुओं की संख्या, मुस्लिम आबादी बढ़ी

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 5, 2023, 10:59 PM IST

Nepal Hindu Population: नेपाल की केंद्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा शनिवार को प्रकाशित 2021 की जनगणना रिपोर्ट में कहा गया है कि नेपाल में हिंदू एक प्रमुख धर्म है, जो कुल आबादी का 81.19 प्रतिशत शामिल है।

Nepal Hindu Population: नेपाल की केंद्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसके मुताबिक हिंदुओं की आबादी में गिरावट दर्ज की गई है। हिंदुओं के साथ बौद्ध धर्म की आबादी में भी कमी आई है, लेकिन, नेपाल में Muslims की आबादी में वृद्धि हुई है।

हिंदुओं और बौद्धों का हाल

नेपाल के केंद्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा शनिवार को प्रकाशित 2021 की जनगणना रिपोर्ट में कहा गया है कि नेपाल में कुल आबादी का 81.19 प्रतिशत हिस्सा हिंदुओं का है। 2,36,77,744 लोग हिंदू धर्म का पालन करते हैं। बौद्ध धर्म 23,94,549 अनुयायियों के साथ देश में दूसरा सबसे अधिक पालन किया जाने वाला धर्म है।

हिंदुओं की संख्या घटी

नेपाल में इस्लाम को 14,83,060 लोग फॉलो करते हैं जो कुल आबादी का 5.09 फीसदी हिस्सा है। यह तीसरा सबसे ज्यादा फॉलो किया जाने वाला धर्म है। जनगणना की इस रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि पिछले एक दशक में हिंदुओं और बौद्धों की आबादी में गिरावट आई है। जबकि मुसलमानों, ईसाइयों और किरातों की आबादी में वृद्धि हुई है।

कितनी घटी

पिछले 10 वर्षों में हिंदू और बौद्ध धर्म के अनुयायियों में क्रमशः 0.11 प्रतिशत और 0.79 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसी तरह, आंकड़ों के अनुसार, इस्लाम, किरात और ईसाइयों की जनसंख्या में क्रमशः 0.69, 0.17 और 0.36 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2011 की जनगणना के दौरान, हिमालयी राष्ट्र में 81.3 प्रतिशत हिंदू, 9 प्रतिशत बौद्ध, 4.4 प्रतिशत मुस्लिम, 3.1 प्रतिशत किराती और 0.1 प्रतिशत ईसाई थे।

ईसाई धर्म का हाल

ईसाई धर्म देश का पांचवां सबसे बड़ा धर्म है, जिसका पालन 5,12,313 लोग या कुल जनसंख्या का 1.76 प्रतिशत करते हैं, जबकि स्वदेशी किरात धर्म 3.17 प्रतिशत अनुयायियों के साथ चौथा सबसे बड़ा धर्म है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!