देश

Prayagraj Love Jihad: इमरान ने अशोक बनकर हिंदू महिला सिपाही को फंसाया! प्रयागराज में लव जिहाद

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 5, 2023, 08:58 PM IST

Prayagraj Love Jihad: इमरान नाम के एक शख्स पर यूपी पुलिस की एक महिला सिपाही के साथ लव जिहाद करने का आरोप है।आरोप है कि इमरान ने अशोक बनकर पहले एक हिंदू महिला सिपाही को प्यार में फंसाया फिर उसके साथ शादी की और फिर उस पर धर्म परिवर्तन कर इस्लाम धर्म कुबूल करने का दबाव बनाने लगा।

Prayagraj Love Jihad: प्रयागराज में 'लव जिहाद' का एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला सिपाही ने एक शख्स पर आरोप लगाया है कि उसने उसके साथ धोखे से शादी की और फिर इस्लाम अपनाने के लिए दबाव बनाने लगा। महिला का दावा है कि आरोपी इमरान ने बौद्ध धर्म अपनाकर उससे धोखे से शादी की थी।

'प्यार के जाल में फंसाया'

इमरान नाम के एक शख्स पर यूपी पुलिस की एक महिला सिपाही के साथ लव जिहाद करने का आरोप है।आरोप है कि इमरान ने अशोक बनकर पहले एक हिंदू महिला सिपाही को प्यार में फंसाया फिर उसके साथ शादी की और फिर उस पर धर्म परिवर्तन कर इस्लाम धर्म कुबूल करने का दबाव बनाने लगा। उसे जायरा बानों बनने का दबाव डालने लगा।

2016 में हुई थी मुलाकात

महिला ने बताया कि उसकी मुलाकात इमारन से 2016 में हुई थी, वो जब ट्रेनिंग करने के लिए मुरादाबाद गई थी, तब पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल इमरान से उसकी मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे पीड़िता को आरोपी ने अपने प्यार के जाल में फंसा लिया और 2018 में उससे बौद्धधर्म अपनाकर शादी कर ली। इसके बाद आरोपी उसके साथ अत्याचार करने लगा। इस्लाम अपनाने के लिए दवाब बनाने लगा।

भाई ने किया रेप

महिला का आरोप है कि 2019 में जब वो इमरान के घर में एक फंक्शन के लिए गई थी, जब उसके भाई ने महिला के साथ रेप किया था। इमरान से महिला को एक बेटा भी है, जिसका एक बार इमरान ने खतना करने का प्रयास भी किया था। जिसपर महिला ने कड़ा विरोध किया था। महिला के आरोपों पर पुलिस ने इमरान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article