Hindi Samachar 20 अक्टूबर: ब्रिटेन की PM ने दिया इस्तीफा, Mission LiFE लॉन्च; यूक्रेन में रूस ने बरपाया कहर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 12:35 AM IST

Hindi Samachar 20 October, 2022: पीएम मोदी ने गुरुवार को गुजरात में Mission LiFE को लॉन्च किया है। पीएम ने इस अवसर पर पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली में बदलाव लाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाना बहुत जरूरी है, तभी धरती पर जीवन बचा रह सकता है। यहां पढ़ें दिन भर की अहम खबरें।

Hindi Samachar 19 October: ब्रिटेन की नई पीएम लिज ट्रस ने भी इस्तीफा दे दिया है। ट्रस सिर्फ 45 दिनों तक इस पद पर रही और उसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ गया। उधर रूस ने यूक्रेन पर कहर बरपा रखा है। ड्रोन हमले में यूक्रेन के कई शहर तबाह हो गए हैं। यूएई ने टी20 वर्ल्ड कप के पहले दौर के गुरुवार को खेले गए ग्रुप ए के मुकाबले में नामीबिया को 7 रन के अंतर से मात देकर अपनी पहली जीत दर्ज की। यूएई की इस जीत के साथ ही नीदरलैंड को सुपर-12 में पहुंचने का मौका मिल गया। यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें:-

today news

Hindi Samachar 20 अक्टूबर: आज के प्रमुख समाचार, बड़ी खबरें।

सिर्फ 45 दिन रही कुर्सी...Liz Truss बनीं सबसे कम समय तक ब्रिटेन की गद्दी संभालने वाली PM

ब्रिटेन की पीएम लिज ट्रस ( Liz Truss) के इस्तीफा देने के साथ ही कई शर्मनाक रिकॉर्ड बन गए हैं। इस इस्तीफे के साथ ही लिज ट्रस ब्रिटेन की पीएम की गद्दी पर सबसे कम समय तक राज करने वाली प्रधानमंत्री बन गई हैं। ट्रस ने सिर्फ 45 दिनों तक ही ब्रिटेन पर शासन किया। पढ़ें पूरी खबर

गुजरात में पीएम मोदी ने Mission LiFE किया लॉन्च

पीएम मोदी ने गुरुवार को गुजरात में मिशन लाइफ (Mission LiFE) को लॉन्च किया। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने केवडिया में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की उपस्थिति में इस मिशन का शुभारंभ किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हम सबको पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली को अपनाना होगा। हमें अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर

End of Feed