देश

हिमाचल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया बड़ा तोहफा, पेंशन लाभ का ऐलान

Pension Benefits in Himachal: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शनिवार को घोषणा की कि एक नए प्रावधान के तहत, ऐसे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जो 15 मई 2003 के बाद नियमित किए गए, उन्हें अब पेंशन गणना के लिए दैनिक वेतन अवधि के प्रत्येक पांच वर्ष पर एक वर्ष की नियमित सेवा का लाभ दिया जाएगा।

Image

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (फाइल फोटो)

Pension Benefits in Himachal: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शनिवार को घोषणा की कि एक नए प्रावधान के तहत, ऐसे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जो 15 मई 2003 के बाद नियमित किए गए, उन्हें अब पेंशन गणना के लिए दैनिक वेतन अवधि के प्रत्येक पांच वर्ष पर एक वर्ष की नियमित सेवा का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “तदनुसार, जिन कर्मचारियों की दैनिक वेतन सेवा 10 वर्ष या उससे अधिक है, उनके लिए अधिकतम दो वर्ष की नियमित सेवा का लाभ गणना में शामिल किया जाएगा।”

CM सुक्खू ने की उच्च स्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा, “इस कदम से विशेष रूप से उन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लाभ होगा, जो दस वर्ष से कम की नियमित सेवा होने के कारण सेवानिवृत्ति के समय पेंशन लाभ से वंचित रह जाते थे।”

क्या है पूरा मामला?

सुक्खू ने कहा, “इस छूट के साथ दैनिक वेतनभोगी सेवा के प्रत्येक पांच वर्ष के लिए एक वर्ष की नियमित सेवा की गणना की जाएगी। 10 वर्ष या उससे अधिक दैनिक वेतनभोगी सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अधिकतम दो वर्ष की अर्हक सेवा को सीसीएस पेंशन नियम 1972 के तहत पेंशन प्रदान करने के लिए माना जाएगा।”

उन्होंने याद दिलाया कि वर्तमान राज्य सरकार ने कार्यभार संभालने के तुरंत बाद अपने कर्मचारियों के लिए सामाजिक और वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर दिया था। उन्होंने कहा कि सरकार इन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को एक बार फिर पुरानी पेंशन योजना (OPS) चुनने का अवसर भी प्रदान करेगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा